एक बार फिर धोनी के आगे अंपायर को बदलना पड़ा फैसला

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट मैदान में जजमेंट इतना अच्छा होता है कि कप्तान विराट कोहली भी उनसे सलाह लेकर ही रिव्यू लेते है। धोनी ने अपनी इस काबिलियत को रविवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में एक बार फिर साबित किया जब उन्होंने रिव्यू लेकर जसप्रीत बुमराह को आउट होने से बचाया।Dhoni once again

धोनी की DRS (अंपायर समीक्षा प्रणाली) में काबिलियत को देखते हुए फैंस इसे अब धोनी रिव्यू सिस्टम बोलने लगे हैं। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला वनडे में तो कमाल ही कर दिया, अंपायर अभी बल्लेबाज को आउट दे ही रहा था और धोनी ने रिव्यू ले लिया। अंपायर गलत और धोनी सही साबित हुए।

सचित पाथिराना भारतीय पारी का 33वां ओवर डाल रहे थे, उनकी गेंद जसप्रीत बुमराह के पैड्‍स पर लगी और अंपायर अनिल चौधरी उंगली उठाकर आउट देने लगे। उन्होंने अभी पूरी तरह हाथ उपर भी नहीं उठाया था कि नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े महेंद्रसिंह धोनी ने रिव्यू ले लिया। उन्होंने इसके लिए बुमराह से सलाह भी नहीं ली। बुमराह तो खुद को आउट मानकर पैवेलियन लौटने भी लगे थे।

इसे भी पढ़े: रोहित ने माना, अगर इस खिलाड़ी को खिलाया होता तो न होती शर्मनाक हार

जब रिप्ले देखा गया तो यह नजर आया कि गेंद ऑफ स्टंप के बहुत बाहर पिच हुई थी और उसका पैड्‍स पर इम्पेक्ट भी ऑफ स्टंप के बाहर था। इसके अलावा यदि पैड्‍स बीच में नहीं आते तो भी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से निकल जाती। इसके चलते थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बदलवाया और बुमराह को नाट आउट करार दिया गया। वैसे बुमराह इस फैसले का लाभ नहीं उठा पाए और दो ओवर बाद आउट हो गए। लेकिन इतना तो तय हो गया कि धोनी वास्तव में डीआरएस के बॉस हैं।

टीम इंडिया इस मैच में एक समय 29 रनों पर 7 विकेट खोकर गहरे संकट में आ गई थी, लेकिन धोनी ने 65 रनों की पारी खेलते हुए स्कोर को 112 तक पहुंचाया। इसके बाद श्रीलंका ने यह लक्ष्य आसानी से 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 

Back to top button