एक बार फिर जडेजा और मांजरेकर में शुरू हुआ ट्विटर वार, दोनों ने एक-दूसरे को ऐसे दिया जवाब

पिछले साल वर्ल्ड कप 2019 के दौरान रवींद्र जडेजा की आलोचना करने वाले क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, मांजरेकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत की जीत के बाद ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड को लेकर सवाल उठाए हैं.
आपको बता दें कि इस मैच में 50 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 57 रन बनाने वाले केएल राहुल को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया.
जबकि भारत ने इस मैच में रवींद्र जडेजा (4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट) और जसप्रीत बुमराह (4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को 132 रनों के मामूली स्कोर पर ही रोक दिया और बल्लेबाजों के लिए काम बहुत आसान कर दिया.
IPL में हो सकता है यह बड़ा बदलाव, उड़ सकती है आपकी नीद, जाने मिलेगी ख़ुशी या दुःख
ऐसे में मांजरेकर का मानना है कि किसी गेंदबाज को यह ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड मिलना चाहिए था. मांजरेकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार एक गेंदबाज को मिलना चाहिए था.’
Player of the match should have been a bowler. #INDvNZ
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) January 26, 2020
संजय मांजरेकर के इस ट्वीट के बाद रवींद्र जडेजा ने उन्हें मजेदार जवाब दिया है. रवींद्र जडेजा ने ट्विटर पर लिखा, ‘उस गेंदबाज का नाम क्या है, कृपया बताएं’.
इसके बाद मांजरेकर भी भला कहां पीछे रहने वाले थे. उन्होंने जडेजा को जवाब देते हुए लिखा, ‘हा हा…या तो तुम या बुमराह. बुमराह, इसलिए क्योंकि उन्होंने तीसरे, 10वें, 18वें और 20वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की.’





