एक और बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी और पैसे ऐंठने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली में कथित आचार्य अशोकानन्द जी महाराज उर्फ योगीराज के खिलाफ धोखाधड़ी और पैसे ऐंठने का आरोप लगा है। शकरपुर थाने में एक महिला ने अशोकानन्द और उसके दो साथी रजनी कश्यप और बबिता जैन के खिलाफ धार्मिक क्रियाकलापों की आड़ में धोखाधड़ी और पैसे वसूलने का केस दर्ज कराया है।
 
यह भी पढ़ें-  बीटीसी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने भांजी जमकर लाठियां
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि, उसको बबिता जैन ने एक धार्मिक कार्यक्रम में रजनी कश्यप से मिलवाया। रजनी ने खुद को बीजेपी की नेता बताया था। दोनों ने मिलकर पीड़ित महिला को योगीराज के धार्मिक क्रियाकलापों की तारीफ की और उनकी छोटी-छोटी बचत योजनाओं से होने वाले फायदे के बारे में बताया।
दोनों ने पीड़ित महिला को लालच देते हुए कहा कि हर महीने 1000 रुपए 10 महीने तक जमा करने पर 15000 वापस मिलेंगे और जो जितने मेंबर बनाएगा उसे उतना फायदा मिलेगा। लक्ष्मी नगर में श्री मोहन इंफोमार्ट प्राइेवट लिमिलेड के नाम से एक फर्म में लोगों के पैसे जमा कराए जाते थे।
पीड़ित महिला और उसके द्वारा बनाये गए मेम्बर्स से 15 लाख रुपये  से ज़्यादा की ठगी की गई है। फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 420/406 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
 

Back to top button