एकतरफा प्यार में पागल देवर भाभी को गोली मारने के बाद की आत्महत्या….

दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में देवर ने अपनी भाभी को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। वहीं, घायल भाभी को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां पर उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि देवर अपनी भाभी से एकतरफा प्यार करता था। 
मिली जानाकारी के मुताबिक, बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में रहने वाली एक महिला को बृहस्पतिवार देर रात उसके सगे देवर ने गोली मार दी। गंभीर अवस्था में महिला को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है। भाभी को गोली मारने के बाद देवर ने गाजियाबाद में जाकर आत्महत्या कर ली। गाजियाबाद पुलिस ने मामले की सूचना बिसरख पुलिस को दी है।
मूलरूप रूप से बिहार की रहने वाली महिला सविता अपने पति जयप्रकाश व देवर रमेश के साथ हैबतपुर गांव में किराए पर रहती थी। महिला का पति रेलवे स्टेशन पर गुटखा बेचता है। पुलिस जांच के दौरान प्रकाश में आया है कि रमेश अपनी भाभी सविता से एकतरफा प्यार करता था, जबकि सविता उसके प्रेम का विरोध करती थी। बृहस्पतिवार रात भी देवर ने अपनी भाभी से प्यार का इजहार किया था, लेकिन भाभी के मना करने पर उसने भाभी को गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया । शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रमेश ने गाजियाबाद में आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि देवर ने महिला को गोली मारी थी और बाद में उसने भी आत्महत्या कर ली है।





