एंडरसन का रिकॉर्ड इस कपल के सामने पड़ा फीका, लाइव मैच के बीच सगाई कर किया KISS

नई दिल्ली : इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट मैच एतिहासिक रहा. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड ने एकतरफा मुकाबले में मेहमान वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया. इस मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. जेम्स एंडरसन शुक्रवार (8 सितंबर) को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे और इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए. इस तेज गेंदबाज ने यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन क्रेग ब्रेथवेट का विकेट लेकर हासिल की, लेकिन इस दौरान मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिससे एंडरसन के रिकॉर्ड की चमक कुछ फीकी पड़ती नजर आई.

दरअसल, मैच के दौरान दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर लोग खुद को तालियां बजाने और खुशी से हूटिंग करने से नहीं रोक पाए. ये खुशी और तालियां एंडरसन के रिकॉर्ड के लिए नहीं थी, बल्कि स्टेडियम में मौजूद के एक कपल के लिए थीं.
लॉर्ड्स का मैदान इंग्लैंजड-वेस्टइंडीज के तीसरे टेस्ट मैच के लिए दर्शकों से भरा हुआ था. इसी स्टेडियम में एक कपल भी बैठा था, जो शायद एंडरसन के रिकॉर्ड बनने का ही इंतजार कर रहा था. जैसे ही एंडरसन ने अपने 500 टेस्ट विकेट पूरे किए, वैसे ही लड़के ने अपनी जेब से अंगूठी निकाली और घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को सगाई के लिए प्रपोज कर दिया.
फिर क्या था. लॉर्ड्स की फिजाओं में प्यार बहने लगा और अब सबका ध्यान एंडरसन के रिकॉर्ड पर नहीं, बल्कि लड़की के जवाब पर था. हर कोई लड़की के जवाब का इंतजार करने लगा. ऐसे में पहले तो लड़की शरमाई, लेकिन थोड़ी देर बाद उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को हां बोल दिया. इस दौरान लड़की की आंखों में आंसू थे.
इस कपल की सगाई पर स्टेडियम में मौजूद हर शख्स ने खड़े होकर और तालियां बजाकर बधाई दी. इसके बाद कपल ने दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में एक-दूसरे को किस किया.
आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे एंडरसन
जेम्स एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है. इस रैंकिंग में एंडरसन ने पहले स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में कुल नौ विकेट चटकाने के साथ ही एंडरसन 500 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले विश्व के छठे और इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
अभी अभी: जडेजा ने ऐसे निकाली अपनी भड़ास, फिर उसे….!
टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले 35 वर्षीय एंडरसन सबसे उम्रदराज गेंदबाज हैं. इससे पहले, जुलाई, 2009 में मुथैया मुरलीधरन इस स्थान को हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में बेन स्टोक्स ने मोइन अली को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है.
बता दें कि एंडरसन से पहले मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट), शेन वॉर्न (708), अनिल कुंबले (619), ग्लेन मैकग्रा (563) और कर्टनी वाल्श (519) ने टेस्ट मैचों में 500 से अधिक विकेट लिए. मैकग्रा ने भी 2005 में लॉर्ड्स पर ही यह उपलब्धि हासिल की थी. वाल्श इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले गेंदबाज थे.
ऐसा रहा मैच का रोमांच
गौरतलब है कि इस कम स्कोर वाले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया. वेस्टइंडीज सिर्फ 107 रनों का आसान लक्ष्य ही मेजबान टीम के सामने रख पाई थी जिसे इंग्लैंड ने तीसरे दिन ही शनिवार को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में सिर्फ 123 रनों पर ढेर कर दिया था. इंग्लैंड हालांकि अपनी पहली पारी में भी विशाल स्कोर नहीं बना पाई थी और 194 रनों पर ऑल आउट होकर सिर्फ 71 रनों की बढ़त ले पाने में सफल रही थी.
केमर रोच ने पांच और कप्तान जेसन होल्डर ने चार विकेट लेकर उसकी कमर तोड़ दी थी, लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने सात विकेट लेकर वेस्टइंडीज को सिर्फ 177 रनों पर ही घुटने टेकने को मजबूर कर दिया जिसके कारण वह 107 रनों का ही लक्ष्य रख पाई.
आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने एलिस्टर कुक (17) के रूप में एकमात्र विकेट खोया. वह 35 के कुल स्कोर पर आउट हुए. उनके जाने के बाद मार्क स्टोनमैन (नाबाद 40) और टॉम वेसले (नाबाद 44) ने टीम को जीत दिलाई.
https://www.facebook.com/lordscricket/videos/10155604192163398/





