उमरिया जिले के बरही रोड पर एक कार और बाइक की टक्कर से युवक की मौत

जिले के अमरपुर से 5 किमी दूर बरही रोड पर एक कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की जान चली गई और एक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक अमरपुर के दो युवक बाइक से बरही जा रहे थे, इसी दौरा एक कार से उनके वाहन की टक्कर हो गई।

जिसमें मौके पर ही प्रिंस शर्मा पिता राजेश शर्मा की मौत हो गई, जबकि रिंकेश साहू पिता सुरेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बरही स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। सूचना मिलने के बाद अमरपुर चौकी प्रभारी विपिन तिवारी तुरंत घटनास्थ पर पहुंच गए थे, इसके बाद एंबुलेंस के जरिए घायल को अस्पताल पहुंचाया गया और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Back to top button