उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पहुंचे आगरा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का किया अनावरण

आगरा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रविवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने आवास विकास स्थित सेंट्रल पार्क में लगाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला। प्रतिमा का अनावरण के बाद उपमुख्यमंत्री आरबीएस कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। यहां भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ, ब्रज क्षेत्र की ओर से शिक्षक सम्मेलन को आयोजित किया गया।
ये भी पढ़े :-उपेंद्र तिवारी ने दिया गठबंधन पर बयान, कहा – सपा-बसपा का गठबंधन नहीं, ठगबंधन है 
अब उपमुख्यउपेंद्र तिवारी ने दिया गठबंधन पर बयान, कहा – सपा-बसपा का गठबंधन नहीं, ठगबंधन है। मंत्री दिनेश शर्मा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम गीत रामायण में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती देने के लिए शुरू हो रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम के अध्यक्ष राज्यपाल राम नाईक और विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा होंगे। महाराष्ट्र से कलाकार आ चुके हैं। गीत रामायण में कलाकार गीत, संगीत के जरिये रामायण का वर्णन करते हैं।
ये भी पढ़े :-दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल नहीं लड़ेंगे आगामी आम चुनाव 
इसके बाद उपमुख्यमंत्री जारुआ कटरा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज के समारोह में गए। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने खंदौली के सीवी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में शिरकत की। यहां पर सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

Back to top button