उन्नाव पीड़िता की हुई मौत, भाई ने की मौत की गुहार, CM योगी ने तुरंत किया…

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने अपनी बहन के लिए इंसाफ की मांग की है। उन्होंने कहा कि पांचों आरोपी मौत के लायक हैं इससे कम कुछ भी नहीं चाहिए। उन्नाव दुष्कर्म मामले के पांचों आरोपियों को कल रात कोर्ट से जेल ले जाया गया। आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें, कार्डिएक अरेस्ट के बाद कल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई थी। इस बीच उन्नाव में एकबार फिर दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। यहां माखी गांव में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक को गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।वहीं बिहार में एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।बिहार के दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक टेम्पो चालक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज वोटिंग चल रही है। राज्य की 20 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

उन्नाव पीड़िता की मौत पर CM योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा।
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath has expressed grief over death of Unnao rape victim. CM has said all accused have been arrested and the case will be taken to fast-track court (file pic) pic.twitter.com/1rJsodMsVL
— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019
यह भी पढ़ें: चीनी महिलाएं दूसरे देशों से क्यों तलाश रहीं हैं स्पर्म डोनर? वजह कर देंगी हैरान
सुबह 10 बजे होगा पीड़िता का पोस्टमॉर्टम
सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता ने एएनआइ को बताया है कि उन्नाव केस में पीड़िता का आज सुबह 10 बजे पोस्टमॉर्टम होगा। फोरेंसिक विभाग के प्रमुख एमके वाही के नेतृत्व में यह पोस्टमॉर्टम होगा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस अपने कागजी काम को पूरा कर रहे हैं, वे फोरेंसिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे।





