उन्नाव कांड : पीड़िता की हालत बेहद नाजुक, सफदरजंग अस्पताल में हो रहा है ईलाज

 लखनऊ  में दुष्कर्म पीड़िता को जलाए जाने के बाद हालत गंभीर होने पर अब एयर एंबुलेंस के द्वारा दिल्ली लाया गया है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसको भर्ती करवाया गया है, जहां हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। देशभर में उसके लिए प्रार्थना की जा रही है। दुष्कर्म पीड़िता को लाने के लिए विशेष कॉरीडोर बनाया गया था। पीड़िता को लेकर एंबुलेंस लखनऊ के अस्पताल से हवाई अड्डे गई थी। दिल्ली पहुंचने पर हवाई अड्डे से सफदरजंग अस्पताल की 1 किलोमीटर की दूरी 18 मिनट में तय की गई।

इससे पहले हैदराबाद के बाद उत्तर प्रदेश ( के उन्नाव से महिला के साथ दरिंदगी की खबर सामने आई है। यहां पर जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नवविवाहित पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। महिला की उम्र 20 वर्ष है, जिसका शरीर 90 फीसदी जल चुका है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के साथ इसी साल मार्च में दुष्कर्म की कोशिश हुई थी, जिसका केस दर्ज किया गया था और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। बता दें, दो दिन पहले ठीक ऐसी ही घटना बिहार के बक्सर में आई थी। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने भी मामले का संज्ञान लिया है और अधिकारियों के पूरी रिपोर्ट बुलवाते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: स्कूल छात्रा के साथ छेड़खानी हैदराबाद फिर हुआ बदनाम

इस बीच, यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया है कि पीड़िता पहले एक माह तक आरोपी के साथ रही थी। फिर उसने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने तब भी अपना काम किया था और इस बार भी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, 5 युवकों ने मिलकर महिला के साथ मार्च में दुष्कर्म किया था और अब जान से मारने की कोशिश की। जांच अधिकारियों ने बताया कि रेप के दोषी ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जब महिला अपने घर से बाहर थी, तब मोटरसाइकिल पर आए आरोपी ने उसे खेत में ले गए और पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।

जनकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। हालत बिगड़ने के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य फरार हैं। एक आरोपी ग्राम प्रधान का बेटा है, जिसके खिलाफ पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इस केस के सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा भड़क गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अपराधियों के मन में पुलिस और कानून का जरा भी भय नहीं है।

Back to top button