उत्‍तर कोरिया ने फिर चेताया, परमाणु नीति की ओर रुख करने की इच्‍छा जताई

 उत्तर कोरिया ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका आर्थिक संकट से जूझ रहे देश के खिलाफ सख्त आर्थिक प्रतिबंध नहीं हटाता तो वह परमाणु हथियार बनाने की सरकारी नीति की ओर रूख करने पर ‘‘गंभीरता’’ से विचार करेगा. उत्तर कोरिया वर्षों से अपनी अर्थव्यवस्था के साथ अपनी परमाणु क्षमताओं को विकसित करने की नीति पर चल रहा था.उत्‍तर कोरिया ने फिर चेताया, परमाणु नीति की ओर रुख करने की इच्‍छा जताई

अप्रैल में उत्तर कोरियाई नेता ने प्रायद्वीप पर शांति बनाए रखने का हवाला देते हुए घोषणा की थी कि परमाणु हथियार की तलाश पूरी हो चुकी है और अब उनका देश ‘‘सामाजिक आर्थिक प्रगति’’ पर ध्यान केंद्रित करेगा. बहरहाल, उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि अगर अमेरिका प्रतिबंधों पर अपना रुख नहीं बदलेगा तो प्योंगयांग अपनी नीति पर वापस लौट सकता है.

चीन की आधिकारिक केसीएनए न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार देर शाम को एक बयान में कहा, ‘‘नीति फिर से लौट सकती है और रुख में बदलाव पर गंभीरता से पुनर्विचार किया जा सकता है.’’ सिंगापुर में जून में ऐतिहासिक शिखर वार्ता में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर अस्पष्ट बयान पर हस्ताक्षर किए थे.

अभी तक इस पर बहुत कम प्रगति हुई है. अमेरिका तब तक उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को जारी रखने पर जोर दे रहा है जब तक वह पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण नहीं कर लेता. दूसरी ओर उत्तर कोरिया अमेरिकी की मांग को ‘‘गुंडागर्दी’’ जैसा बताकर उसकी निंदा कर रहा है

Back to top button