उत्तराखंड : भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में निकालेगी पदयात्रा…

देहरादून : बीजेपी प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुट जाना चाहिए। दरअसल, बीजेपी 30 सितंबर को पीएम मोदी की मन की बात और दो अक्टूबर को गांधी जयंती और 29 जनवरी को शौर्य दिवस (सर्जिकल स्ट्राइक) पर प्रत्येक विधानसभा में डेढ़ सौ किलोमीटर की पदयात्रा करेगी। 

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के संयोजक होंगे और मंडल अध्यक्ष, सहसंयोजक और विधानसभा पूर्ण कालिक विस्तारक यात्रा के प्रभारी होंगे। इसके अलावा देहरादून महानगर के उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट, निवर्तमान पार्षद अमिता सिंह, सतीश कश्यप और चरण सिंह कंडारी महानगर की ओर से कार्यक्रम सफलता सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त किए गए हैं। 

बैठक में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी मंडलों की बैठक 30 सितंबर को पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम के साथ ही आयोजित की जाए और सभी बूथों पर मन की बात सुनने की पुख्ता व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। 

वहीं, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने शौर्य दिवस(सर्जिकल स्ट्राइक) कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि देहरादून और हल्द्वानी में दो बड़े कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में संदेश देने का काम करेंगे। इनकी सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहयोग करना चाहिए।

Back to top button