उत्तराखंड :पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे विराट कोहली

virat-kohli_1459168651भारतीय क्रिकेट टीम की नई रन मशीन और टेस्ट कप्तान विराट कोहली जल्द ही उत्तराखंड में पर्यटन का प्रचार करते हुए नजर आ सकते हैं। यह जानकारी उनके कोच राजकुमार ने सोमवार को मीडिया को दी।

चार से पांच महीने पहले विराट से इस बारे में सीएम साहब की बात हुई थी, तब विराट ने इसके लिए सहमति दी थी।

आपीएल खत्म होते ही होगी बात
सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित वार्ता के दौरान राजकुमार ने बताया कि विराट कोहली देवभूमि से जुड़ने में गर्व महसूस करेंगे। व्यक्तिगत बातचीत में उन्होंने अपनी भावनाएं मुझसे साझा की थी। इसके लिए उन्होंने हामी भी भरी है।

इधर, सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आगे के दौर की बातचीत के लिए विराट से बातचीत होनी थी, पर पहले उनके टी-20 वर्ल्ड कप में फिर आईपीएल में व्यस्त होने की वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। आईपीएल खत्म होते ही इस बारे में उनसे फिर संपर्क किया जाएगा। 

 

 

Back to top button