ईरानी कप के लिए रहाणे बनाए गए शेष भारत के कप्तान, रणजी चैंपियन विदर्भ से होगा सामना

बीसीसीआई ने 12 से 16 फरवरी तक नागपुर में होने वाले ईरानी कप के लिए शेष भारत एकादश की कमान अजिंक्य रहाणे को सौंपी है। शेष भारत एकादश का सामना रणजी चैंपियन विदर्भ से होगा।
शेष भारत एकादश: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, हनुमा विहारी, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, कृष्णप्पा गौतम, धर्मेंद्र सिंह जडेजा, राहुल चाहर, अंकित राजपूत, तनवीर उल हक, रोहित मोरे, संदीप वारियर, रिंकू सिंह, स्नेह पटेल।
लोकेश करेंगे इंडिया ए की अगुआई: अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने शेष भारत टीम का ऐलान करने के अलावा इंग्लैंड लॉयंस के साथ होने वाले दूसरे चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए की टीम भी घोषित कर दी। इसकी अगुआई लोकेश राहुल करेंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और वरुण एरोन को भी मौका दिया गया है।
इंडिया ए: लोकेश राहुल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, प्रियांक पंचाल, अंकित बवाने, करुण नायर, रिकी भुई, सिद्धेश लाड, केएस भरत, शाहबाज नदीम, जलज सक्सेना, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, वरुण एरोन।





