इस शख्‍स ने बनाए सोने के मास्‍क, मिले नौ ऑर्डर, कीमत उड़ा देगी होश

पूरी दुनिया इस समय कोरोना के कहर के कारण मास्‍क पहनने का मजबूर है। समय ऐसा है कि मास्‍क नहीं लगाने पर लोगों का चालान काटा जा रहा है। ऐसे में मास्‍क का बाजार भी खूब फल और फूल रहा है। आपने अब तक सूती कपड़े से बने मास्क, सर्जरी के लिए डॉक्टरों वाले मास्क और बाजार में मिलने वाला एन-95 मास्क तो खूब देखे होंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसे मास्क की तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर और कीमत जानकर आपके भी होश ही उड़ जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि ये मास्क कोई आम मास्‍क नहीं है। इस मास्क में सोने के धागों का इस्तेमाल किया गया है।

सुनारों के परिवार से ताल्लुक रखने वाले राधाकृष्णन सुंदरम आचार्य ने 0.06 मिलीमीटर पतले सोने और चांदी के धागों का उपयोग कर एक मास्क बनाया है। आचार्य राधाकृष्णन सुंदरम ने कहा कि 18-कैरेट सोने का उपयोग करके ये मास्क बनाया गया है। इसकी कीमत 2.75 लाख रुपये है और चांदी के मास्क की कीमत 15,000 रुपये है।
आचार्य सुंदरम ने इस मास्क को बनाने के पीछे का मकसद भी बताया। उन्होंने कहा कि मास्क डिजाइन करने के पीछे की मुख्य वजह कोवि़ड-19 महामारी के दौरान लोगों को मास्क पहने के लिए जागरूक करना है। वह इस बात से वाकिफ हैं कि एक आम आदमी इतना महंगा मास्क नहीं पहन सकता। लेकिन ये भी पता है कि अमीर लोग इस मास्क को शाही शादियों में जरूर पहन सकते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए अभी तक उन्‍हें नौ ऑर्डर मिल चुके हैं। जिसमें ज्यादातर लोग उत्तर भारत के हैं।

Tamil Nadu: Radhakrishnan Sundaram Acharya, a goldsmith from Coimbatore has designed masks using gold & silver strings. He says,”the gold mask has been made using 18-carat gold which costs Rs 2.75 lakhs& the silver mask costs Rs 15,000. Around 9 orders have been confirmed so far” pic.twitter.com/HJDIBrfDTd
— ANI (@ANI) July 19, 2020

आचार्य सुंदरम को इस मास्क को बनाने में सात दिन लगे। कुछ अलग करने की आदत का जिक्र करते हुए आचार्य ने कहा कि तीन साल पहले उन्होंने एक ज्वेलरी निर्माण कंपनी में अपनी नौकरी छोड़ दी और तब से वह पतली धातु के धागों का उपयोग करके सोने की विभिन्न वस्तुओं को डिजाइन कर रहे हैं। वह अन्य चीजों के अलावा विभिन्न प्रकार के परिधान, हैंडबैग, छतरियां भी डिजाइन करते हैं।

Back to top button