इस वजह से वैनिटी वैन नहीं खुले में भोजपुरी एक्ट्रेस को कराना पड़ा है मेकअप

पटना. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस को शूटिंग के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो शूटिंग ऐसे लोकेशन पर होती है जहां एक्ट्रेस को मेकअप करने के लिए जगह नहीं मिलता। ऐसे में उन्हें कभी घर के बाहर तो कभी खुले आसमान के नीचे मेकअप कराना पड़ता है। पैसे की तंगी के चलते होता है ऐसा…
– बॉलीवुड की तरह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस को वैनिटी वैन नहीं मिलता, इसका सबसे बड़ा कारण पैसे की कमी है।
– फिल्म का बजट अधिक होने पर एक्ट्रेस को सारी सुविधाएं मिल जाती हैं, लेकिन बजट कम होने पर एक्ट्रेस को हालात के साथ समझौता करना पड़ता है।
– ऐसे में कई बार एक्ट्रेस को परेशानी भी होती है। स्क्रीन पर इसका असर भी दिखता है।
– गर्मी में शूटिंग के दौरान एक ही सीन को कई बार रीटेक करने पर अधिक परेशानी होती है। पसीना आने पर उसे तुरंत सुखाना पड़ता है। ऐसे में मेकअप स्टाफ बगल में ही मदद के लिए मौजूद रहता है। ऐसे में फिल्म की शूटिंग करने वाली टीम को इंतजार करना पड़ता है।
कई एक्ट्रेस रखती हैं अपना मेकअप मैन
– भोजपुरी एक्ट्रेस गुंजन पंत शूटिंग के दौरान अपने साथ दो स्टाफ लेकर चलती हैं।
– गुंजन के साथ एक महिला मेकअप आर्टिस्ट और एक सहायक होता है।
– कई एक्ट्रेस दूसरे मेकअप आर्टिस्ट से मेकअप करने से डरती हैं। वह सिर्फ अपने भरोसेमंद मेकअप आर्टिस्ट की सेवा लेती हैं।
ये भी पढ़ें: सुहागरात के अगले दिन पति ने कर दी पत्नी की हत्या, इस बात से था नाराज
आर्टिस्ट को फ्लेक्सिबल होना पड़ता है
– dainikbhaskar.com से बातचीत में भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम पांडेय ने कहा कि सारी चीजें स्थिति पर निर्भर करती है।
– अगर वहां पर वैनिटी वैन है तो सुविधा मिलती है। नहीं है तो रिसोर्ट में मेकअप करना पड़ता है।
– कई बार शूटिंग ऐसी जगह होती है जहां रिसोर्ट, होटल या कोई घर न हो। ऐसे में खुले में ही मेकअप करना पड़ता है। काम करने के लिए आर्टिस्ट को फ्लेक्सिबल होना पड़ता है।





