इस लड़की ने तोड़ा मोदी, सलमान खान का रिकॉर्ड

ट्विटर पर एक लड़की का ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सलमान खान के रिकॉर्ड को तोड़ चुका है। भारत में शायद इस लड़की से आगे अब बस शाहरुख खान ही हैं। ट्वीटर पर @candinam हैंडल से नम्रता ने ट्वीट किया, ”अपने एक्स से 10 साल बाद बात की। उसने पूछा, मिस या मिसेज? मैंने जवाब दिया- डॉक्टर।”
अब राजनीति में कूदंगे साउथ के भगवान, लेकिन अमिताभ ने कहा..!

आपको इस ट्वीट में भले ही कुछ खास नजर न आए। लेकिन ये ट्वीट 40 घंटे में करीब 96 हजार बार री-ट्वीट किया जा चुका है। सबसे दिलचस्प है कि ये ट्वीट नम्रता दत्ता ने @thescribstories से कॉपी पेस्ट किया था।
इससे पहले भारत में कोई ट्वीट जो सबसे ज्यादा बार री-ट्वीट हुआ था, वो शाहरुख खान का ट्वीट था। शाहरुख की सिंगर जायन मलिक के साथ सेल्फी को करीब 1 लाख 51 हजार बार री-ट्वीट किया गया था।





