इस लड़की के साथ युजवेंद्र चहल की शादी फिक्‍स, फोटो शेयर कर दी जानकारी

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के युवा स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की शादी पक्‍की हो गई है। चहल ने खुद अपने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। चहल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपनी मंगेतर के साथ एक फोटो भी साझा की है।

बता दें कि चहल ने धनश्री वर्मा के साथ रोका सेरेमनी का फोटो ट्वीट करते हुए कैप्‍शन में लिखा कि हमने अपने परिवार के साथ हां कहा। वहीं चहल की मंगेतर धनश्री ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोका सेरेमनी की फोटो शेयर किया है जिस पर लोग दोनों को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

We said “Yes” along with our families#rokaceremony pic.twitter.com/Sf4t7bIgQt— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) August 8, 2020धनश्री के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वे एक कोरियाग्राफर और यूट्यूबर हैं। धनश्री को इंस्टाग्राम और यूट्यूब अकाउंट डांस के वीडियो से भरा पड़ा है और उन पर लाखों में व्यूज हैं। बता दें कि आईपीएल 2020 से पहले चहल के लिए ये एक बड़ा खुशी का मौका है।

View this post on Instagram We said “Yes” along with our families #rokaceremony A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9) on Aug 8, 2020 at 3:45am PDTआईपीएल का 13वां संस्करण इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते देश के बाहर यूएई में खेला जाएगा। इसमें युजवेंद्र चहल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की ओर से अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होगा और 10 नवंबर को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Back to top button