इस लड़की की मिली थी लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का खुलासा

  • दरभंगा (बिहार).बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वाटरवेज कॉलोनी में रहने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी सिम्मी सलोनी (20वर्ष) की हत्या सिर में चोट लगने की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने इसका खुलासा किया है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए मंगलवार को घटना के चौथे दिन एसएसपी सत्यवीर सिंह ने मुजफ्फरपुर से एफएसएल की तीन सदस्यीय टीम के साथ ही पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. वेदा नंद झा को अनुरोध कर घटनास्थल पर बुलाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। जांच में दुष्कर्म की बात भी नहीं आई है। अब खुदकुशी की वजह तलाश रही पुलिस…
    इस लड़की की मिली थी लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का खुलासा
     
    पुलिस ने सिम्मी सलोनी के परिजनों से भी पूछताछ कर हत्या के साथ ही आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच शुरू की। एसएसपी ने कहा कि आत्महत्या की संभावनाओं को लेकर मंगलवार को घटना स्थल की फिर से जांच कर एफएसएल और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से भी कई बिन्दुओं पर बात हुई है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मृतक के परिजनों से भी बात हुई है। कई जानकारियां मिली हैं। तत्काल कुछ बिंदुओं पर जांच के बाद ही इसका खुलासा किया जाना सही होगा।
     
    ऑपरेटर से भी हुई पूछताछ
    पुलिस की वाटरवेज कॉलोनी की पानी टंकी के ऑपरेटर से भी बात हुई। ऑपरेटर अरुण यादव ने बताया कि वह 18 जुलाई से ही छुट्टी पर था। वह छुट्टी स्वीकृत कराकर मधुबनी के फुलपरास अपने रिश्तेदार के यहां गया था। वह नगर थाना क्षेत्र के लालबाग मोहल्ला निवासी जय कांत यादव का पुत्र बताया गया है। वह छुट्टी से सोमवार को लौटा है। पानी टंकी के रूम का ताला टूटे होने की बात पर उसने बताया कि यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। आस-पास के लड़के ताला तोड़ते रहते हैं। वहां एसएसपी के साथ एसडीपीओ दिलनवाज अहमद, बहादुरपुर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज राज नारायण सिंह के साथ ही सिम्मी के भाई आदित्य उर्फ गोलू था। आदित्य ही पाटी टंकी कैंपस से शव को उठाकर अपने घर के दरवाजे पर ले गया था।
     
    जल्द कार्रवाई की उठ रही आवाज
    22 जुलाई की सुबह बैडमिंटन जूनियर नेशनल खिलाड़ी सिम्मी सलोनी की संदिग्ध स्थिति में लाश पाए जाने को लेकर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में पटना से बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी आईजी उमा शंकर सुधांशु से कार्रवाई को जल्द कराने की मांग की थी। हत्या की घटना को लेकर परिवार वालों पर शुरू से ही पुलिस की नजर लगी है। वह कुछ बातों को छिपा रही है।
     
    अब खुदकुशी की वजह तलाश रही पुलिस
    हत्या है तो कैसे हुई और आत्म हत्या है तो क्या था कारण पर चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस तीन दिनों तक हत्या को लेकर जांच कर रही थी। वह हत्या के कारणों को लेकर ही उस पाटी टंकी कैंपस को घटनास्थल मानने में कई बिंदुओं पर जांच करने की बात कहते हुए घटनास्थल की तलाश में लगी थी। इस बीच उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने हेड इंज्युरी को लेकर घर वालों से भी रात में पूछताछ की। वहां पानी टंकी की ऊंचाई को भी देखा गया है। वहां उसके चढ़ने और पहुंचने के भी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। अगर यह आत्महत्या है तो इसका कारण क्या है। कई सवालों के जवाब को तलाशने में पुलिस लगी है। अब भी पुलिस का अनुसंधान उसके परिजनों के ईद-गिर्द भी घूम रहा है। हालांकि परिजनों से कुछ कहासुनी की भी बात सामने रही है।
     
     
     
Back to top button