इस महीने से लागू हो रहे हैं ये नए नियम, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

नए महीने की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ कई ऐसे नियम लागू हो रहे हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इनमें कर्ज से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक के नियम शामिल हैं। आइये जानते हैं कि इस महीने से कौन से नए नियम लागू हो रहे हैं-इस महीने से लागू हो रहे हैं ये नए नियम, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

देना पड़ेगा पहले से ज्यादा ब्याज

अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए छोटी बचत पर ब्याज दरें बढ़ रही हैं। अब सुकन्या समृद्धि स्कीम, नेशनल सेविंग स्कीम, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, किसान विकास पत्र जैसी योजनाओं पर पहले से 0.40 फीसद ज्यादा ब्याज मिलेगा।

10 अक्टूबर तक ले सकेंगे इलेक्ट्रोरल बॉन्ड

इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी। अगर आप किसी राजनैतिक दल को चुनावी चंदे के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड देना चाहते हैं तो एसबीआई से इलेक्टोरल बॉन्ड खरीद सकते हैं।

महंगी हो जाएगी ऑनलाइन शॉपिंग

इस महीने से जीएसटी कानून के तहत टैक्ट डिडक्टेड एट सोर्स (टीडीएस) और टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) लागू हो जाएंगे। इसके तहत ई-कॉमर्स कंपनियों को TCS कलेक्शन के लिए उन राज्यों में रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जहां उसके सप्लायर्स मौजूद हैं। इससे ऑनलाइन शॉपिंग पहले से महंगी हो जाएगी।

कॉल ड्रॉप होने पर कंपनियों पर लगेगा जुर्माना

अब कॉल ड्रॉप के लिए प्रावधान लागू हो जाएंगे। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने कहा है कि नए पैरामीटर लागू होने के बाद कॉल ड्रॉप होने पर मोबाइल ऑपरेटर कंपनियों पर भारी जुर्माना लगेगा।

महंगा हुआ कर्ज

 

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), आईसीआईसीआई और पंजाब नेशनल (पीएनबी) ने कर्ज दरें बढ़ा दी हैं। बढ़ी हुईं दरें 1 अक्टूबर से लागू हो रही हैं। एसबीआई ने हर टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 0.05 फीसद इजाफा किया है। वहीं पीएनबी ने एक महीने और 3 साल की अवधि वाले कर्ज के लिए एमसीएलआर में 0.05 फीसद और ओवरनाइट कर्ज के दर के लिए 0.2 फीसद की बढ़ोतरी की है। आईसीआईसीआई ने एक साल वाले कर्ज के लिए एमसीएलआर में 0.10 फीसद बढ़ाई हैं।

Back to top button