इस बड़े रिकॉर्ड से चूके विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विशाखापट्नम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में 167 रनों का शानदार पारी खेली। हालांकि वो एक साल में 3 दोहरे शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज नहीं बन पाए।virat-kohl

इसके साथ ही वो एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए। इस रिकॉर्ड में कोहली को उनके चिर प्रतिद्वंद्वी जो रूट ने मात दी। रूट और कोहली के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है कि इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन होगा।

कोहली ने इस साल गजब का खेल दिखाया है। उनके आंकड़े इस बात सबूत है। कमाल की बात यह है कि इस साल टी-20 में कोहली की औसत 100 से अधिक की है। तीनों फॉर्मेट में कोहली ने 70 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं।

2016 में कोहली ने तीनों फॉर्मेट में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन बना चुके हैं। इस साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 21 खिलाड़ियों ने 1000 रन का आंकड़ा पार किया है। भारत की ओर से कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा भी इस सूची में शामिल हैं।

 
Back to top button