इस बार पैराशूट कटेगा, कांग्रेस में 4-5 साल काम करो फिर विधायक बनो: राहुल

उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार आते ही हम 24 घंटे लोगों को रोजगार देने में लगा देंगे। लेकिन हम झूठ नहीं बोलेंगे। हम नहीं कहेंगे कि हम आपको हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे या फिर हर किसी के अकाउंट में 15 लाख रुपए डालेंगे। हां लेकिन हम लोगों को रोजगार और उनकी मदद करने में 24 घंटे लगा देंगे। आपको लगेगा कि यह आपकी सरकार है। हम ऐसा जरूर करके दिखाएंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान ने जब हमारी सरकार बनेगी तो वो कांग्रेस की सरकार तो होगी ही लेकिन वो हमारे कार्यकर्ताओं की सरकार भी होगी, वो आम जनता की सरकार भी होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैराशूट की तरह आते हैं और कांग्रेस का विधायक बनना चाहते हैं लेकिन इस बार मैं वो पैराशूट काटने वाला हूं। उन्होंने कहा कि अब पार्टी में वही विधायक बनेगा जो कार्यकर्ता की तरह 4-5 साल काम करेगा। काम करने का बाद ही कुछ मिलेगा।





