इस बार अलग अंदाज में होगी आईपीएल सेरेमनी


यह भी पढ़े: सैलरी से खुश नहीं हैं विराट, जानिए बीसीसीआई से कितने रुपयों की रखी मांग
इस बार आईपीएल में खेल रही आठों टीमों के होम वेन्यू पर खेले जाने वाले पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को ओपनिंग सेरेमनी के नए प्रारूप की घोषणा आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने की।
यह भी पढ़े: पीवी सिंधु बनी इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन की चैंपियन
ओपनिंग सरेमनी में मेजबानी करने वाले शहर की संस्कृति और परंपरा को जगह मिलेगी। इसके साथ-साथ आईपीएल के पिछले संस्करणों की झलक और बॉलीवुड कलाकारों का स्टेज पर्फार्मेंस इन उद्धाटन समारोह में दिखाई देगा।
उद्घाटन समारोह में पिछले सीजन की तरह बॉलीवुड के कलाकार शिरकत करेंगे। हर वेन्यू पर दर्शकों को अगल-अलग फिल्मी सितारों की झलक दिखाई देगी। हैदराबाद में होने वाले उद्घाटन समारोह में एमी जैक्सन शिरकत करेंगी। इसके अलावा रितेश देशमुख, टाइगर श्राफ, परिणिती चोपड़ा जैसे कलाकार उदघाटन समारोहों में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे।





