इस दिवाली घर पर बनाएं सूजी के रसगुल्ले, खाते ही आ जाएगा मजा
दिवाली के दिन घर पर कई सारे पकवान बनते हैं। ऐसे में अगर आप सोच रही हैं इस बार क्या मीठा बनाया जाए तो आपकी ये परेशानी हम थोड़ी कम कर देते हैं। घर पर गुलाबजामुन तो आपने बहुत बनाए होंगे पर रसगुल्ले शायद ही कभी ट्राई किए होंगे। तो इस दिवाली घर वालों और मेहमानों के लिए बनाएं सूजी के रसगुल्ले, जो बनाने में भी है बेहद आसान…

-सूजी
-2 बड़ा चम्मच देसी घी
-1 बड़ी कटोरी दूध
-3 बड़े चम्मच चीनी
-1 छोटा चम्मच बारीक कटा पिस्ता
-आधा कप बारीक कटे ड्राई-फ्रूट्स
-चुटकीभर केसर
-2 बड़ा चम्मच देसी घी
-1 बड़ी कटोरी दूध
-3 बड़े चम्मच चीनी
-1 छोटा चम्मच बारीक कटा पिस्ता
-आधा कप बारीक कटे ड्राई-फ्रूट्स
-चुटकीभर केसर
सबसे पहले धीमी आंच पर एक पैन में दूध और चीनी डालकर उबालें। अब इसमें धीरे-धीरे कड़छी चलाते हुए सूजी डालें जिससे कोई गांठ न बन पाए। जैसे ही सूजी ठोस हो जाए तो आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब अपनी हथेलियों पर घी लगाकर उन्हें चिकना कर लें। अब सूजी के बीचों-बीच ड्राई-फ्रूट्स भरते हुए गोलाकार करते हुए रसगुल्ले तैयार कर लें। अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करने रख दें।
चाशनी के तैयार हो जाने पर उसमें रसगुल्लों को डालकरर ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएं फिर आंच बंद कर दें। आपके सूजी के रसगुल्ले तैयार हैं। अब इनके ऊपर बारीक कटे पिस्ते और केसर से गार्निश कर सर्व करें।





