इस तरह से घर में झटपट में बनाएं क्लब कचौरी और आलू काली मिर्च की सब्जी

शाम को स्नैक्स खाना तो सभी को पसंद होते हैं। ऐसे में अगर आपके घर मेहमान आ जाएं तो आप सोचने लगते हैं कि उन्हें जल्दी से बनाकर क्या सर्व किया जाए। गर्मियों के मौसम में घर में मेहमान आना तो आम बात है। ऐसे में आप उन्हें जल्दी से कुछ खिलाने के बारे में सोच रही हैं तो फिक्र मत कीजिए हम आपकी मदद के लिए हैं ना। हम आपके लिए लाए हैं झटपट बनने वाली क्लब कचौरी और आलू काली मिर्च की सब्जी। जिसे बनाना भी आसान है और इसे खाकर आपके मेहमान आपके हाथों का स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे। ये रही इसकी विधि।

इस तरह से घर में झटपट में बनाएं क्लब कचौरी और आलू काली मिर्च की सब्जी

सामग्री
2 कप मैदा
1/3 कप सूजी
1/2 कप काले चने का पेस्ट
1/2 कप दही
नमक स्वादानुसार
2-3 बड़ा चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच सरसों के बीज
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच मेथी के बीज
1/2 छोटा चम्मच हींग
डेढ़ कप उबले हुए मसले आलू
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच काली मिर्च
1 बड़ा चम्मच सूखे औऱ पिसे हुए मेथी के पत्ते
हरा धनिया

 कचौरी विधि

एक पैन लें उसमें मैदा डालें।
अब इसमें सूजी और काले चने का पेस्ट मिलाएं।
अब इसमें दही और नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिलां लें। थोड़ा पानी डालें।
इसके बाद इस मिश्रण से मध्यम आकार की गोलियां बना लें।
गोलियों को फ्लैट कचौड़ी की तरह बेल लें।
इसके बाद तेल में इन्हें तलकर अलग रख लें।

आलू काली मिर्च की सब्जी विधि

एक पैन में तेल डालें।
तेल गर्म होने पर इसमें सरसों के बीच, जीरा, मेथी और हींग डालें।
इसे अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें मसले हुए आलू डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
अब इसमें हल्दी, स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिले लें।
अगर जरुरत हो तो इसमें थोड़ा पानी मिला लें।
इसके बाद मिश्रण में सूखे और पिसे हुए मेथी के पत्ते और कटा हुआ हरा धनिया डालें।
इसे तबतक चलाते रहें जब तक कि पानी सूख ना जाए।
इसके बाद गर्मागर्म सर्व करें।

Back to top button