इस तरह पाएं घमौरियों से छुटकारा

इस उमस भरे सीजन में हम सभी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं.जिससे खुजली होने लगती हैं साथ ही जलन भी होती हैं. कभी-कभी पाउडर भी राहत नहीं देता उस समय ये घरेलु नुस्खे अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं.

इस तरह पाएं घमौरियों से छुटकारा

मुल्तानी मिट्टी -: मुलतानी मिट्टी त्वचा रोग पर एक कारगर उपाय हैं.घमौरियां होने पर शरीर पर मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाकर लगाने से काफी फायदा होता हैं. इससे कुछ ही दिनों में घमौरियों की समस्या ठीक हो जाती हैं.

नारियल तेल -: नारियल तेल में कपूर पीस कर मिलाएं और नहाने के बाद इसे लगाएं. रोजाना दिन में दो बार इससे शरीर की मालिश करने पर घमौरियां ठीक हो जाएंगी.   

मेहंदी -: घमौरियों की समस्या को तुरंत ख़त्म करने के लिए मेहंदी का लेप बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं. इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और घमौरियां ठीक हो जाएंगी. इसके अलावा नहाने के पानी में मेहंदी के पत्तों को पीस कर मिलाएं और उससे स्नान करें. 

Back to top button