इस क्रूज में है 5 स्टार होटल जैसी फैसिलिटीज, किराया जान रह जाएंगे हैरान

पटना.मॉर्डन फैसिलिटी से लैस असम-बंगाल नेविगेशन का एबीएन राजमहल क्रूज छह फॉरने टूरिस्ट को लेकर गायघाट जेटी पहुंचा। क्रूज शुक्रवार को पटना से 21 फॉरेन पर्यटकों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना होगा। 
इस क्रूज में है 5 स्टार होटल जैसी फैसिलिटीज, किराया जान रह जाएंगे हैरान
– भारत कल्चर को करीब से जानने के लिए पटना से वाराणसी के बीच सात दिनों के क्रूज के सफर के प्रति फॉरेन टूरिस्टमें आकर्षण इतना है कि वे एक साल पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं। एक दिन का खर्च करीब 12000 रुपए आता है।
– गुरुवार को छह विदेशी सैलानियों को लेकर क्रूज गायघाट जेटी पहुंचा। क्रूज के प्रबंधक कुणाल सिंह के मुताबिक, 20 जुलाई को कोलकाता से चला था, बिहार की सीमा में क्रूज 29 जुलाई को प्रवेश कर गया।
– पर्यटक चंदन नगर, मुर्शिदाबाद, विक्रमशीला, भागलपुर होते हुए गायघाट पर गुरुवार को दिन में करीब 3 बजे पहुंचे। इसमें चार महिला व दो पुरुष हैं। ये ब्रिटिश व ऑस्ट्रेलियन है। इनमें रोजर, जो व मर्लिन सहित छह पर्यटक हैं।
– इनमें से पांच पर्यटक यहीं उतर गए जबकि मर्लिन वाराणसी तक जाएंगे। प्राधिकरण के पटना के निदेशक एके मिश्रा ने बताया कि 4 अगस्त को क्रूज पटना से दानापुर के लिए प्रस्थान करेगा।

ये भी पढ़े: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया

– 22 केबिन है और अपर डेक पर 14 डबल साइज केबिन, मेन डेक पर चार डबल केबिन तथा चार सिंगल केबिन है।
– इस क्रूज में आरामदायक बिस्तर, ड्राइंग रूम, डाइनिंग रूम, सन डेस्क, बार के साथ ही तमाम तरह के सुख सुविधाएं उपलब्ध है।
– जगह-जगह रुक कर पर्यटकों को बिहार के ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार भी करवाएगा।
Back to top button