2019 में उडेंगी कारें, इस कार में कर सकते हैं हवाई सैर

वॉल्वो कंपनी गिली अब ऐसी कार बनाने जा रही है जो हवा में उड़ सकेगी। अभी तक हवाई यात्रा के लिए फ्लाइट की ही सुविधा थी लेकिन अब कार से भी आसमान की सैर कर सकते हैं। जल्द ही गिली कंपनी की कार आसमान में उड़ती नजर आएगी। 
ये भी पढ़ें: पति से तलाक लेने के बाद फिर ये काम करने लगी यह पॉर्न स्टार
इसके लिए कंपनी ने स्ट्रीट लीगल प्लान स्टार्टअप टेराफ्यूगिया का पूरी तरह से अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी का दावा है कि वह 2019 तक अपनी फ्लाइंग कार को आसमान में उड़ाने में कामयाब हो सकती है।
फीचर्स-
कंपनी ने इस कार को आसमान में उड़ाने के लिए काम शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फ्लाइंग कार का वजन 1300 पाउंड होगा। कंपनी के इसे उड़ाने के लिए ट्रेनिंग देना चालू कर दिया है।
ये भी पढ़ें: प्यार में पागल प्रेमी पति ने दिया इस खौफनाक हरकत को अंजाम…
इस कार के संचालन के लिए 20 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें एक पायलट सीट होगी और इसके अतिरिक्त दो सीटें भी लगाई जाएगी। 
ये भी पढ़ें: क्या हैं जीमेल के सीक्रेट फीचर्स, जानिए इस खबर में…
स्पीड-
यह कार 10 हजार फुट ऊंचाई तक उड़ सकती है। इसकी स्पीड 100 मील प्रति घंटा से 400 मील प्रति घंटा तक होगी। गिली के संस्थापक ली शुफू भी इस रोमांचक यात्रा की शुरुआत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।





