इस करोड़पति को चलेगा कैसा भी दामाद, बस माननी होगी ये छोटी सी शर्त

अनोन्त रोथांग को आजकल नींद कम ही आती है. थाई के समृद्ध कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी के लिए एक ऑनलाइन ऐड दिया था जिसके बाद से दिन भर में हजारों कॉल आती रहती हैं.

लोग ऐसे ही रोथांग के दामाद बनने को परेशान नहीं है, आदर्श लड़के को 313,500 डॉलर (2,19,88,890 रुपए) मिलेंगे और इसके अलावा उनके बिजनेस का मालिक बनने का मौका भी मिलेगा.

लेकिन रोथांग ने आदर्श उम्मीदवार के लिए कड़ी शर्तें लागू कर रखी हैं, जैसे- लड़के को मेहनती होना चाहिए, वह धूम्रपान ना करता हो और जुआ ना खेलता हो, उसकी उम्र 26-40 के बीच हो और वह उनके ड्यूरियन फलों के व्यापार के बारे में सब कुछ सीखने-समझने के लिए उत्सुक हो.

पूरी तरह से हैरान कर देगी यह प्राचीन प्रथाएं, सुनकर ही जाएगे…

चार बच्चों के पिता चीन के लड़कों को प्राथमिकता दे रहे हैं क्योंकि उनकी नजर चीनी बाजार पर भी है जो पिछले कुछ वर्षों में थाईलैंड का एक्सपोर्ट मार्केट बन गया है.

एक फेसबुक पोस्ट में रोथांग ने संकेत दिया कि लड़के की शैक्षिक योग्यता को लेकर कोई शर्त नहीं है. रोथांग ने लिखा, मुझे अपनी यूनिवर्सिटी डिग्री दिखाने की कोई जरूरत नहीं है.

आदर्श दूल्हे के बारे में रोथांग ने लिखा, वह आलसी नहीं हो सकता है और उसे यह पता ही ना हो कि पैसे खर्च कैसे करते हैं ताकि वह सेविंग कर सके. ये सारी शर्तें शादी के बाद मिलने वाले 313,500 डॉलर और संपत्ति को संभालने के लिए है. 

रोथांग की बेटी कनिस्ता रोथांग बैंकॉक की एसमप्शन यूनिवर्सिटी की ऑनर्स ग्रैजुएट है. कनिस्ता ने सन-यैट सेन यूनिवर्सिटी से चीनी भाषा से डिप्लोमा भी किया है.

कनिस्ता ने एक चीनी लड़के को दो साल तक डेट किया लेकिन दूर होने की वजह से रिश्ता कायम नहीं रह सका.

कनिस्ता को शुरू में लगा कि उसके पिता मजाक कर रहे हैं. सोमवार को एक टेलिविजन इंटरव्यू में कनिस्ता ने कहा, जब यह कहानी वायरल हो गई तो मेरी हंसी बंद हो गई.

रोथांग की बेटी के लिए दूल्हे की तलाश की कोशिशों की सोशल मीडिया पर बहुत आलोचना हो रही है.

फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा, आपको केवल ऐसे ही लड़के मिलेंगे जो आपका पैसा चाहते हैं. 

एक अन्य यूजर ने लिखा, आपकी कोशिशों से लोगों को लगेगा कि आपकी बेटी अपना प्यार नहीं ढूंढ सकती है. मुझे लगता है कि उसे प्यार करने वाला शख्स चाहिए ना कि ऐसा शख्स जो उसे मूर्ख बना दे.

रोथांग ने बताया कि इस विज्ञापन के बाद उनकी पत्नी भी नाराज हो गई हैं. उन्होंने बताया, मेरी पत्नी नाखुश है, वह नहीं चाहती है कि लोग उसकी बेटी को अनवांटेड समझें.

लेकिन इन सबके बावजूद रोथांग दृढ़ प्रतिज्ञ हैं. आदर्श दामाद की तलाश में वह थके नहीं, इसके लिए वह ड्यूरियन फल खाते हैं.

रोथांग का कारोबार तीन प्रांतों- चंथाबुरी, चुम्पॉन और याला में फैला हुआ है. रोथांग के मुताबिक, आदर्श लड़का वही होगा जो इन तीन जगहों में से एक पर काम करने के लिए तैयार हो.

रोथांग थाईलैंड में करीब सौ टन ड्यूरियन फल बेचते हैं. वह कहते हैं, मैं कोई ऐसा शख्स चाहता हूं जो बिजनेस में मेरी मदद कर सके क्योंकि मैं बूढ़ा हो रहा हूं लेकिन हर रोज काम बढ़ता ही जा रहा है.

मुझे लड़के के लुक्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है. मुझे पता है कि लोगों को कैसे जज करना है.

26 साल की कनिस्ता की जीवन से अलग आकांक्षाएं हैं. वह कहती हैं, जब यह स्टोरी हर तरफ सुनाई जा रही है, मुझे अपने पिता के फैसले से ऐतराज बढ़ता जा रहा है, लड़के का चुनाव मुझे करना है. मेरे पिता की इच्छा के मुताबिक, उसे ड्यूरियन के बिजनेस में होना जरूरी नहीं है बस उसे एक अच्छा इंसान होना चाहिए. मैं किसी के भी साथ आने से पहले वक्त लेती हूं. दौलत के मामले में हम दोनों के बीच बहुत ज्यादा फर्क ना हो लेकिन आखिरकार मुझे अपने जीवनसाथी का चुनाव खुद ही करना होगा.

कनिस्ता कहती हैं, मुझे लगता है कि चीनी पुरुष थाई लोगों की तुलना में ज्यादा मेहनती होते हैं.

 

 

Back to top button