इस्तेमाल कीजिए आर्गेनिक साबुन और शैम्पू, हमेशा दिखिए जवां-जवां

नई दिल्ली। हानिकारक केमिकल युक्त साबुन और शैम्पू से हमारी त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आर्गेनिक साबुन और शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए, जो प्राकृतिक खूबसूरती को बरकरार रखता है। सोलफ्लॉवर के प्रबंध निदेशक अमित सारदा और वर्ट की संस्थापक अनुपमा मल्होत्रा (दोनों कंपनियां प्राकृतिक सौंदर्य उत्पादों का उत्पादन करती हैं) ने आर्गेनिक साबुन और शैम्पू के इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में ये बाते बताई हैं :
* आर्गेनिक शैम्पू और साबुन धुआं मुक्त वातावरण में बनाए जाते हैं और 100 प्रतिशत वेजिटेरियन होते हैं, इसमें पशुओं की चर्बी का इस्तेमाल नहीं होता है।
आर्गेनिक उत्पाद फलों या फूलों के सत्व से तैयार किए जाते हैं और ये हानिकारक रसायन मुक्त होते हैं, इसलिए प्राकृतिक उत्पादों के इस्तेमाल से किसी प्रकार का नुकसान होने की संभावना नहीं होती है।
यह भी पढ़े: बिजली व्यवस्था को लेकर योगी और मोदी ने दिखाया प्रदेशवासियों को ठेंगा, संकट में जनता..
* कन्वेंशनल (समान्य तौर पर प्रयोग किए जाने वाले उत्पाद) साबुन और शैम्पू प्रभावी महसूस हो सकते हैं, लेकिन उनके पैक पर लिखी सामग्री को पढ़ने के बाद आपको मालूम पड़ेगा कि ये वास्तव में कितने हानिकारक हैं। इन उत्पादों में सोडियम लॉरेल सल्फेट का धड़ल्ले से इस्तेमाल होता है, जो त्वचा व शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है।
हानिकारक पेस्टिसाइड ट्रिक्लोजन और डायोक्सिन जैसे हानिकारक रसायन भी वास्तव में धीरे-धीरे और स्थायी रूप से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।





