इसको खाने से आंतें रहती है स्वास्थ

एक अध्ययन में पाया गया है कि रोज दही खाने से क्रॉनिक सूजन में आराम मिलता है। साथ ही यह आंत रोग, गठिया और अस्थमा जैसे रोगों के कारकों को घटाता है। यह अध्ययन ‘जर्नल ऑफ न्यूट्रिशियन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन के अनुसार, दही का सेवन आंतों की परत में सुधार करके सूजन को कम करने में मदद करता है।

अमेरिका के विस्कॉन्सिन मेडिसन यूनिवर्सिटी के  सहायक प्रोफेसर ब्रैड बोलिंग ने शरीर पर दही के प्रभाव का अध्ययन किया। 120 प्री मैनोपॉज महिलाओं पर हुए इस अध्ययन में से कुछ शारीरिक रूप से मोटी व पतली महिलाओं को शामिल किया गया। उन्हें नौ सप्ताह के लिए प्रतिदिन 12 औंस कम वसा वाली दही खाने को दी गई। निरंतर दही के सेवन से एंटी-इनफ्लेमेट्री में बदलाव देखा गया।

Back to top button