इलाहाबाद हाईवे पर सपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

download (7)इलाहाबाद हाईवे पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र में भरतकुंड स्थित पेट्रोल पंप के सामने कार में सपा के बूथ प्रभारी रामसागर वर्मा की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई।
देर रात मामले की जानकारी के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मौका-मुआयना किया। मृतक के भाई ने हत्या का केस दर्ज कराया है।

थाना क्षेत्र के मसौधा मजरे माधोपुर निवासी राम सागर वर्मा (28) पुत्र परशुराम सूबे की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी से जुड़ा था और अपने ग्राम पंचायत का बूथ प्रभारी था। रामसागर के साथ घर से निकले उसके मौसी के लड़के कुलदीप वर्मा निवासी पलिया गोवा भुतहिया ने बताया कि शाम को वह लोग मसौधा में थे और इसके बाद दोनों कार से रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला के पास चले गये।

वह लोग चाय-पानी कर ही रहे थे कि उनके गांव के ही आलोक वर्मा का फोन आया और उसने राम सागर को मिलने के लिए भरतुकंड बुलाया। आलोक से उसकी न पटने के  चलते रामसागर उनको लगभग सवा नौ बजे वहीं छोड़कर अकेले कार लेकर चला गया।

Back to top button