इलाहाबाद विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा का अध्यक्ष पद पर कब्जा

इलाहाबाद ब्यूरो। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक बार फिर समाजवादी छात्रसभा ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। समाजवादी छात्र सभा के कुल पांच प्रत्याशियों में से अध्यक्ष और संयुक्त मंत्री के पद पर जीत हासिल हुई। एबीवीपी को महज एक महामंत्री पद पर ही संतोष करना पड़ा, जबकि दो पदों पर लड़ी एनएसयूआई के दोनों प्रत्याशी जीत गए। नतीजों के बाद देर रात बवाल हो गया, जिसमें बमबाजी और आगजनी भी हुई।
हॉलैंड हॉल छात्रावास के कई कमरों में आग लगा दी गयी। पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, जीते हुए प्रत्याशी उदय प्रकाश यादव व पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी अजीत यादव के कमरे में आग लगा दी गयी। देर रात पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। भारी पुलिस बल तैनात कर मामले को कंट्रोल करने की कोशिश की गयी।
समाजवादी छात्र सभा के उदय प्रकाश यादव ने 3698 वोट पाकर एबीवीपी के अतेन्द्र सिंह को 774 वोटों से हरा दिया। अतेन्द्र सिंह को 2924 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की एबीवीपी को महज महामंत्री पर ही संतोष करना पड़ा। एबीवीपी के शिवम सिंह ने महामंत्री के पद पर 2823 वोट पाकर जीत हासिल की। उन्होंने राहुल यादव ‘रूद्र’ को हराया, जिन्हें 2553 वोट मिले। समाजवादी छात्रसभा पैनल की ओर से पांच पदों पर प्रत्याशी उतारे गए थे, जिनमें से अध्यक्ष और संयुक्त मंत्री पर जीत हासिल हुई। उधर एनएसयुआई ने उपाध्यक्ष और सांस्कृतिक सचिव पद पर ही दावा किया था और दोनों पर उसे जीत हासिल हुई।
किसे कितने मिले वोट
अध्यक्ष
उदय प्रकाश ‘यादव’ 3698
अतेंद्र सिंह 2942
रजनीश तिवारी ‘नंदन’ 998
सूरज कुमार हरिजन ‘बौद्ध’ 538
कुंबर साहब सिंह 591
शैलेश कुमार पासवान 232
आदर्श कुमार ‘त्रिपाठी’ 90
नोटा 160
उपाध्यक्ष
अखिलेश यादव 2157
नितेश सिंह ‘राजपूत’ 1842
मुनेश कुमार ‘सरोज’ 1108
संदीप कुमार ‘प्रॉक्टर’ 1480
सचिन शर्मा ‘पंडित’ 1193
विरेंद्र सिंह चौहान 996
विकास कुमार कोल ‘किंग’ 257
नोटा 165
महामंत्री
शिवम सिंह 2823
राहुल यादव ‘रुद्र’ 2553
नीलम सरोज 1959
बादल सिंह 1651
नोटा 222
संयुक्त मंत्री
सत्यम सिंह ‘सैनी’ 3199
चंदन कुमरा गुप्ता ‘चंदू’ 2247
प्रशांत यादव’ 1757
सोनू यादव 745
नोटा 1165
सांस्कृतिक सचिव
आदित्य सिंह 1832
शिवम मौर्य 1658
आशीष यादव ‘कमला’ 1596
अमित पाल ‘आनंद’ 1591
शकील 1186
राहुल कुमार पांडेय ‘रश्की’ 897
नोटा 382
स्नातक प्रतिनिधि
कला संकाय
अभिनव द्विवेदी 997
रोहित चौरसिया 678
शिवम तिवारी ‘बाबा’ 511
दुर्गेश कुमार सिंह ‘मुरारी’ 353
श्वेता रावत 316
ऋषभ द्विवेदी 247
औरंगजेब अली’ 217
अमन गुप्ता ‘शिव’ 231
नोटा 132
वाणिज्य संकाय
शिवम सिंह ‘स्टनर’ 238
विवेक कुमार यादव ‘विक्की’ 281
नोटा 03
विधि संकाय
अरविन्द कुमार सिंह 156
ज्ञानेश कुमार 367
नोटा 15
विज्ञान संकाय
दीप चंद्र 355
प्रकाश शुक्ला 412
नोटा 35
स्नातकोत्तर/शोध प्रतिनिधि
कला संकाय
अमित कुमार 352
मुकेश जायसवाल 307
रोहित दुबे ‘आरडीएक्स’ 254
अनुराग 115
नोटा 62
वाणिज्य संकाय
ब्रजेंद्र उपाध्याय 148
अमित कुमार सोनकर 91
नोटा 05
विधि संकाय
अभिषेक कुमार मिश्रा 29
वागीश शुक्ला 27
नोटा 04
विज्ञान संकाय
राजीव रंजन 294
विकास कुमार सोनी 201
अभय नारायण शुक्ला 146
नोटा 15

Back to top button