इन वास्तु टिप्स से आपकी लाइफ की सारी चिंताए होंगी उड़न छू…
वास्तु शास्त्र एक एेसा शास्त्र में मानव जीवन से संबंधित बहुत सी बातों के बारे में बताया गया है। अगर कोई साधारण व्यक्ति इसके नियमों को अपना लेता है तो उसकी लाइफ सही पटरी पर आ सकती है। तो आइए आज आपको वास्तु के कुछ एेसे ही नियमों के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर अापकी मुश्किलें हल हो सकती है। 
घर के उत्तर-पूर्वी कोने में वायु का खुला आगमन होना चाहिए। ऐसा करने से मन और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पारिवारिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए शौचालय, स्नानागार आदि का निर्माण दक्षिण-पश्चिम कोने में बनाएं।
धनागम के स्रोत बढ़ाने के लिए जब भोजन बनाना आरंभ करें तो पहली रोटी अग्निदेव को अर्पित करें अथवा गाय को खिलाएं।
घर में शांति बनी रहे इसके लिए देवालय के ईशान कोण में बैठकर नित्य प्रात के समय श्री सूक्त, पुरुष सूक्त एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें।
रोजाना घर के चारों ओर गंगा जल छिड़कें।
रात के या दिन के ठीक 12 बजे घर से नहीं निकलना चाहिए।
समृद्धि के लिए घर से निकलने से पूर्व दही खाएं अथवा मछली का दर्शन करें।
घर में या घर के बाहर पानी को इकट्ठा न रहने दें। इससे नकारात्मकता का संचार होता है।
घर में मकड़ी का जाल नहीं लगने दें, अन्यथा धन की हानि होगी।
भोजन पकाते समय आपका मुंह आग्नेय कोण में पूर्व की ओर होना चाहिए तथा पूर्व की ओर ही मुंह करके खाना चाहिए।





