इन दो चीजों से बढ़ जाता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

बर्गर महिलाओं में कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक नई स्टडी में यह दावा किया गया है.

प्रोसेस्ड मीट का संबंध काफी समय से आंत, प्रोस्टेट और पेट के कैंसर से माना जाता रहा है लेकिन इस स्टडी में ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बात की गई है.

इससे पहले हुई 28 स्टडीज का विश्लेषण करने पर पाया गया कि प्रोसेस्ड मीट का ज्यादा सेवन करने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 9 फीसदी ज्यादा होता है.

जबकि जिन लोगों ने अनप्रोसेस्ड रेड मीट खाया, उनमें यह खतरा बढ़ा हुआ नहीं पाया गया.

द वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड का सुझाव है कि रेड मीट का सेवन कम करें. जबकि एनएचएस का सुझाव है कि जो लोग ऐसा नहीं कर सकते हैं, उन्हें दिन भर में 70 ग्राम (आधे बर्गर के बराबर) की लिमिट में खाना चाहिए.

अमेरिकयों के बीच प्रोसेस्ड मीट के सेवन में कमी देखी गई है लेकिन बाकी जगहों पर लाखों लोग इस लिमिट से ऊपर प्रोसेस्ड मीट खा रहे हैं.

यह स्टडी इंटरनैशनल जर्नल ऑफ कैंसर में प्रकाशित की गई है. इसमें इस विषय से जुड़े कई विश्लषणों का भी अध्ययन किया है.

Back to top button