तो इन क्रिकेटरों ने कई वर्षों तक जमाये रखा विश्व क्रिकेट पर अपना कब्ज़ा

हनुमान कासोटिया: भारत और पाकिस्तान ने आज ही के दिन अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट को दो सुपर स्टार खिलाड़ी दिए थे। इनमें से एक ने बल्ले से तो दूसरे ने गेंद के माध्यम से विश्व क्रिकेट में कई वर्षों तक राज किया। क्या आप सोच सकते हैं कि वह दो स्टार क्रिकेटर कौन हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर कई वर्षों तक दुनिया को हिला कर रख दिया था।
तो हम बताते हैं उनमें से एक हैं भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और दूसरा है पाकिस्तान के वकार युनूस। इन दोनों क्रिकेटरों ने आज ही के दिन यानी 15 नवम्बर, 1989 को अपना टेस्ट डेब्यू किया। भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया यह टेस्ट मैच भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का तो पहला अन्तरराष्ट्रीय मैच था। जबकि वकार इससे पहले वनडे के माध्यम से प्रदार्पण कर चुके थे। हालांकि इस मैच में भारत की ओर से सलिल अंकोला और पाकिस्तान की ओर से शाहिद सईद ने भी टेस्ट पदार्पण किया था, लेकिन वह आगे सचिन और वकार जैसी उपलब्धियां हासिल नहीं कर सके। 
वैसे सचिन के लिए पहला टेस्ट अच्छा नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि वह भारत की ओर से पहली पारी में मिले मौके को भुनाने में असफल रहे और केवल 15 रन पर ही वकार की गेंद पर आउट हो गए। वहीं वकार ने इस मैच में चार विकेट हासिल कर अच्छी शुरुआत की। के श्रीकांत और इमरान खान की कप्तानी में खेले गए इस मैच में सचिन को छठे नम्बर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला।
ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने बदला यह बड़ा नियम, अब क्रिकेट स्टेडियम में कभी नहीं दिखेगा ये नजारा
सचिन भले ही अपने पदार्पण टेस्ट में असफल रहे हो, लेकिन इसके बाद उन्होंने 24 साल तक विश्व क्रिकेट में भारत का झंडा बुलंद किया है। उन्होंने अपने 200 मैचों के टेस्ट कॅरियर में 53.78 के औसत से 15921 रन बनाकर कई कीर्तिमान स्थापित किए है। जिन्हें तोडऩा दूसरे बल्लेबाज के लिए दूर की कौड़ी साबित होगा। अपने टेस्ट कॅरियर में उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए।
सचिन को अपना विदाई मैच अपने घरेलू वानखेडे स्टेडियम में खेलने का मौका मिला। 14 नवंबर,2013 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच में सचिन ने 74 रन की पारी खेल अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। टेस्ट क्रिकेट ही नहीं वनडे में भी सचिन का बल्ला जमकर गरजा है। उन्होंने 463 वनडे में 18426 रन बनाए हैं। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के पहले क्रिकेट है। उन्होंने वनडे में 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए हैं। उनका टेस्ट क्रिकेट से सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 248 रन रहा है। 
ये भी पढ़ें: #गुजरात चुनावः नवंबर के आखिरी में 25-30 रैलियां करेंगे PM नरेन्द्र मोदी
अब बात करे वकार युनूस की तो उन्होंने अपने अन्तराष्ट्रीय कॅरियर के दौरान 789 विकेट झटके हैं। अगर उन्हें वसीम अकरम की कप्तानी में सही मौका मिलता तो वह शायद पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते थे।
वकार ने 263 टेस्ट में 416 विकेट झटके है। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 36 रन पर सात विकेट रहा है। उन्होंने अपना अन्तिम मैच 2003 में खेला था।





