इन दमदार फीचर के साथ एप्पल के ये नए AIRPODS, बनेंगे सबसे ख़ास

दुनिया की दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी में प्रमुख रूप से शुमार एप्पल अपने नेक्स्ट जनरेशन एयरपॉड में Hey Siri फीचर को जोड़ने ज आरही है. प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए Hey Siri फीचर से वॉइस कमांड दिया जाता है. पहले आपको इस बात से अवगत करा दें कि Siri एक वर्चुअल असिस्टेंट है जो अब तक एप्पल के iOS, watchOS, macOS और tvOS ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए हे उपलब्ध कराया गया है, लेकिन अब इसे एप्पल के airpods के लिए पेश किया जा रहा है.
आपको जानकारी के लिए बता दें कि अब कंपनी इसे एयरपॉड से जोड़ने जा रही है, जिसे कि ग्राहकों को एक नया अनुभव मिलेगा. इसके तहत वायरलेस ईयरबड्स से वॉइस कमांड दिए जा सकेंगे. आपको यह भी बता दें कि अभी यह सिर्फ iOS 12.2 के beta वर्जन के लिए ही उपलब्ध है.
जियो ने लांच किया JioRail ऐप, अब फीचर फोन से बुक कर सकेंगे रेल टिकट
बताया जा रहा है कि यह नया फीचर वाॉइस कमांड पर काम करेगा. अतः इसके लिए सेटअप स्क्रीन में वह कन्फिगरेशन दिया जाएगा, जिससे नया ईयरबड्स यूजर्स के वॉइस कमांड पर रिस्पॉन्ड कर सके. जानकारी यह भी मिली है कि इसके आने के साथ ही इसमें हेल्थ मॉनिटरिंग फंक्शन्स भी होंगे. लेकिन दूसरी ओर इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि एप्पल अपने वायरलेस ईयरबड्स के दूसरे वर्जन की लॉन्चिंग कब करेगी.





