इन तीन लड़कियों ने शाहरुख खान के लिए किया ऐसा काम, सुनकर कांप जाएंगे आप

शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ तो आपको याद ही होगी। इसमें दिखाया जाता है कि कैसे एक शख्स शाहरुख से मिलने के लिए पागल हो जाता है और क्राइम कर बैठता है। हाल ही में शाहरुख के साथ ऐसा ही कुछ रियल लाइफ में भी हुआ। जिससे शाहरुख का पूरा परिवार घबरा गया। जानें क्या था पूरा मामला…इन तीन लड़कियों ने शाहरुख खान के लिए किया ऐसा काम, सुनकर कांप जाएंगे आप

दरअसल, नासिक में रहने वाली तीन नाबालिग बहनें अपने घर से भाग आईं और सीधा शाहरुख के घर पहुंच गईं। इन तीनों की उम्र 12 से 15 साल के बीच थी। इनके माता-पिता नेबच्चियों के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई। पिता ने पुलिस को बताया कि तीनों बॉलीवुड से बहुत ज्यादा प्रभावित थीं। 
नासिक पुलिस ने मुंबई के ठाणे पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। तीनों को मुंबई के रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर ढूंढा गया। इसके बाद जो सच पुलिस के सामने आया उससे वो हैरान रह गए। पुलिस को वो 3 लड़कियां शाहरुख के घर ‘मन्नत’ के बाहर मिलीं। उनके साथ तीन और लड़कियां भी थीं। जो शाहरुख से मिलने पहुंची थीं।
सभी लड़कियां शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई पहुंची थीं। पुलिस ने सभी लड़कियों की पहले काउंसिल करवाई और फिर उनके पैरेंट्स को सौंपा। ये है शाहरुख खान के लिए दीवानगी का असर। बच्चे-बूढ़े हर कोई उनके फैन हैं। शाहरुख के फैंस उनसे मिलने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार होते हैं।
शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ तो आपको याद ही होगी। इसमें दिखाया जाता है कि कैसे एक शख्स शाहरुख से मिलने के लिए पागल हो जाता है और क्राइम कर बैठता है। हाल ही में शाहरुख के साथ ऐसा ही कुछ रियल लाइफ में भी हुआ। जिससे शाहरुख का पूरा परिवार घबरा गया। जानें क्या था पूरा मामला…
 
 
 
 
Back to top button