इन तरीको से साफ़ करे अपने अंडर आर्म्स के अनचाहे बाल

हमारे शरीर में ऐसे अनचाहे बाल होते है जो हमारी खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करते है. अगर सही से इन बालो को साफ़ ना किया जाये तो कभी कभी ये बाल लोगो के सामने हमारी शर्मिंदगी का कारन भी बन जाते है. अंडर आर्म्स के इन अनचाहे बालो के कारन ज़्यादातर लड़किया स्लीवलैस कपड़े पहनने से हिचकिचाती है. और अगर आपके अंडरआर्म्स काले पड़ गए हो और ज़्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. आज हम आपको अंडर आर्म्स के अनचाहे बालो को साफ़ करने के कुछ तरीको के बारे में बताने जा रहे है.

इन तरीको से साफ़ करे अपने अंडर आर्म्स के अनचाहे बाल

1-अगर आपके अंडर आर्म्स के बाल छोटे है तो आपके लिए इनको साफ़ करने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन वैक्सिंग है. अंडर आर्म्स में वैक्सिंग करने से बाल जड़ से साफ हो जाते हैं और साथ ही अंडर आर्म्स का कालापन भी साफ़ हो जाता है. और अंडर आर्म्स में वैक्सिंग करने से अंडरआर्म्स का रंग निखर कर आता है. आप चाहे तो इसे घर पर भी कर सकती हैं.

2-आप चाहे तो अंडर आर्म्स के बालो को हटाने के लिए शेविंग का भी इस्तेमाल कर सकती है.इसके लिए सबसे   पहले अंडर आर्म्स में शेविंग क्रीम की मदद से  झाग बना ले फिर रेजर को ऊपर की ओर, फिर नीचे की ओर चलाएं. दुबारा में एक से दूसरी तरफ रेजर चलाएं, ऐसा करने से आपके सारे बाल हट जायेगे.

3-लेज़र थैरेपी के इस्तेमाल से अंडर आर्म्स के बालो से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है. लेज़र थेरेपी की मदद से अंडर आर्म्स के बाल गायब हो जाते है. और लंबे समय तक नहीं आते.और जब आते है तो बहुत कम आते है जिनको आसानी से साफ़ किया जा सकता है.

Back to top button