इन तरीको से बढाए अपने नाखुनो की ग्रोथ…

अगर आप लम्बे नाखुनो की चाहत रखती है और आपके नाख़ून बढ़ते नहीं है तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. क्योकि हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिन्हे अपना कर बहुत जल्दी आपके नाख़ून लम्बे हो जायेगे.

इन तरीको से बढाए अपने नाखुनो की ग्रोथ...

1-नाखुनो को जल्दी लम्बा करने के लिए क्यूटिकल ऑयल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है. इसके इस्तेमाल से नेल्स मॉइस्चराज होते है. रोजाना क्यूटिकल आयल की मसाज से नेल्स की ग्रोथ अच्छी होती है.

2-रोज़ाना दस मिनट तक अपने नाखुनो को गर्म पानी में हल्का सा शैम्पू डालकर भिगाकर रखे. ऐसा करने से आपके नाखूनों को गंदगी और मैल से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही नाखूनों की ग्रोथ भी तेजी से होने लगेगी.

3-लम्बे नाखुनो की चाहत है तो रोज अपने नाखूनों को हल्का हल्का ट्रिम करे. इससे हमारे नाखूनों में गंदगी नहीं रहती है और नाखूनों की शेप भी अच्छी बनी रहती है.

4-कभी कभी नाख़ून कमज़ोर होने के कारण टूट जाते है. इन्हे टूटने से बचाने के लिए नाखूनों को सही आकार दें. आपके नाखूनों की बेहतरीन शेप आपके नाखूनों की ग्रोथ में मदद करेगी. 

Back to top button