इन टिप्स से गर्मी में बेकार नहीं होगा आपका मेकअप

हर महिला जानती है कि बीच दिन में गर्मी से चेहरे पर लगा परफेक्ट मेकअप जब पिघलने लगता है तो कितना बुरा लगता है। यूं तो वॉटरप्रूफ मेकअप प्रॉडक्ट्स अच्छे होते हैं लेकिन भयानक गर्मी में वे भी बेकार हो जाते हैं। अगर आप चाहती हैं कि मेकअप सारा दिन आपके चेहरे पर फ्रेश बना रहे तो ये मेकअप हैक्स ट्राय करें।
APPLY A THIN COAT OF MASCARA
वॉटरप्रूफ मस्कारा की कई खामियां होती हैं इसलिए हर दिन इसके कई कोट लैशेस पर लगाने से आपके नैचरल आइलैशेज खराब भी हो सकते हैं। इस गर्मी में मिनिमलिस्ट लुक ही चलन में रहेगा। इसके लिए आज ही मस्कारा का एक पतला-सा कोट लगाने की प्रैक्टिस करें।
SKIP THE EYELINER
आईलाइनर्स ठंड के लिए खूब बढ़िया होते हैं लेकिन समर मेकअप की बात करें तो आईलाइनर पूरी तरह से स्किप कर देने में ही भलाई है। न्यूड आईशैडोज और मस्कारा का एक पतला-सा कोट आपकी खूबसूरती को ज्यादा बढ़ा देंगे। अगर फिर भी आप लाइनर लगाना चाहते हैं तो एक पतली-सी लाइन बना सकते हैं।
INVEST IN A NUDE LIPSTICK
2016 में न्यूड लिपस्टिक्स का ट्रेंड हॉट है। अगर आपने कभी इन्हें ट्राय नहीं किया है तो आज ही शुरुआत करें। अपने स्किन टोन से मैच करती हुई कोई लिपस्टिक खरीदें और बिना किसी एक्स्ट्रा कलर के भी अपने लिप्स खूबसूरत बनाएं। ज्यादा पेल शेड नहीं चुनें और न ही ये ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए। अगर न्यूड आपको पसंद नहीं और आप अपने रेड शेड ही चाहते हैं तो गर्मियों में बेरी कलर्ड लिपस्टिक्स लगाएं। ये न ही ज्यादा ब्राइट होती हैं न ही न्यूड दिखती हैं लेकिन फिर भी ये बहुत आई-कैचिंग होती हैं। इस मौसम में पीच लिपस्टिक्स का क्रेज भी बढ़ेगा।
GO FOR PEACH EYE SHADOW
पीच आई शैडो के साथ पीच लिपस्टिक लगाना बिलकुल ठीक नहीं होगा। लेकिन साधारण से ब्राउन आई शैडो के अलावा कुछ नया और फेमिनिन ट्राय करें। पीच आईशैडो रोज के मेकअप के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। ये आपके चेहरे को और आंखों को एक्स्ट्रा ग्लो भी देता है।
BLUSH IS STILL A MUST
ब्लश का एक लाइट लेयर आपके समर न्यूड मेकअप में इंस्टेंट पॉप ऐड करता है। ऑइली स्किन के लिए पाउडर और जेल ब्लश सबसे अच्छे होते हैं। वॉटरप्रूफ क्रीम ब्लश भी बहुत अच्छे साबित होते हैं। बस इन्हें ज्यादा नहीं लगाना चाहिए। हल्के हाथ से एक या दो स्ट्रोक काफी होते हैं।
NO POWDER AND FOUNDATION
गर्मी में फाउंडेशन और पाउडर अवॉयड करें। चाहे आपकी स्किन स्मूद नहीं हो तो भी गर्मी में फाउंडेशन बिलकुल नहीं यूज करें। बीबी क्रीम बेहतरीन विकल्प है जो अच्छा कवरेज भी देती है और आपकी स्किन को गर्मी में सांस लेने देती है। अगर आपकी स्किन फ्लॉलेस है तो इसे भी यूज नहीं करें और केवल डे-क्रीम या अपना लाइट मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके अलावा चाहे आपके मेकअप में एसपीएफ हो तो भी सनस्क्रीन जरूर लगाएं।





