इन जगहों पर रात देखने को तरसते है लोग कभी अस्त नहीं होता सूरज

पहले कहा जाता था कि ब्रिटिश उपनिवेश में कभी सूरज अस्त नहीं होता।अब आज के हालात में तो यह सच नहीं है लेकिन हां दुनिया में कई देश हैं जहां आज भी सूरज सच में अस्त नहीं होता।आइये जानते हैं ऐसे देशों के बारे में जहां आपको रात होने के लिए महीनों का इंतजार करना पड़ेगा



नार्वे

उत्तरी ध्रुव यह देश मध्य रात्री का देश भी कहलाता है।यहां तकरीबन ढाई महीनों सूर्यास्त नहीं होता।आपको अगर दिन अच्छा लगता है तो आप यहां जरूर जायें।

आइसलैंड

यूरोप का दूसरा बडा आइलैंड है।यहां आपको रात को भी सूरज दिखाई देगा।मई से जुलाई तक यहां सूरज डूबता नहीं है।

कनाडा

यहां एक और तो बर्फ से ढका रहता है तो दूसरी और उत्तर पश्चिम में सूरज दो महीनें अस्त नहीं होता है।

फिनलैंड

हजारों झीलों के देश फिनलैंड में भी कभी सूरज अस्त नहीं होता है।गर्मीयों में यहां लगभग 75 दिन सूरज अस्त नहीं होता है। यहाँ का मौसम बहत ही सुहावना और रहता है। गर्मियों के समय रात बारह बजे के बाद कुछ अंधेरा होता है इसके पहले दस बजे के आस-पास तो ऐसा लगता है कि जैसे अभी-अभी शाम हुई हैं।

Back to top button