इन घरेलू नुस्खों से नाखूनों में लाए नई जान…

अगर Nail Paint या नेल आर्ट पसंद है तो उनकी केयर भी बेहद जरूरी है। अकसर लड़कियां नेल पेंट तो लगाती हैं, लेकिन नेल्स की देखभाल नहीं कर पातीं। इसके कारण उनके नाखून टूटने या पीले पडऩे लगते हैं। कैसे करें इनकी सही देखभाल।
आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे nails की proper care कर सकते हैं।
कैसे करें देखभाल
स्क्रबिंग करें: मैनिक्योर की शुरुआत होती है हाथों की सही ढंग से स्क्रबिंग से। ऐसा तब तक करें, जब तक कि हाथों से धूल-मिट्टी पूरी तरह निकल नहीं जाती। मेटल के सस्ते फाइलर यूज करने के बजाय अच्छी क्वॉलिटी का फाइलर इस्तेमाल करें। नेल्स के आसपास वाली रूखी त्वचा को क्यूटिकल क्लिपर्स से हटाएं।
लगाएं नेल पेंट: नेल को परफेक्ट शेप में फाइल करने के बाद बेस कोट कलर से नेल्स को पेंट करें। इस बेस कोट को पतला रखें। अगर आपको सफाई से नेल पेंट लगाने में परेशानी होती है तो अंगुलियों के आसपास स्किन पर पेट्रोलियम जेली लगा लें। इससे नेल पॉलिश त्वचा पर नहीं चिपकेगी।
दें फिनिश टच: ध्यान रखें कि नेल पेंट नाखून के निचले हिस्से पर न लग जाए। फिनिश टच देने केलिए नेल पर ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का कोट लगाएं। इससे मैनिक्योर लंबे समय तक टिका रहेगा और नाखूनों को ग्लॉस फिनिश देगा।
अगर आपको है पैर हिलाने की है आदत तो जाइए सावधान…
एक्सपर्ट सलाह
तेज धूप से भी नाखून पीले पड़ सकते हैं। इससे बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। नेल पेंट लगाने से पहले बेसकोट अप्लाई करें। इससे नाखूनों की सुरक्षा होती है और ये पीले नहीं पड़ते।
– डिटरजेंट और साबुन के इस्तेमाल के बाद नेल पर रोजाना मसाज क्रीम अप्लाई करें।
– क्रीम लगाने के बाद कॉटन से धीरे-धीरे पोंछें। इस पर शार्प इंस्ट्रूमेंट का यूज न करें।
– रात में सोने से पहले किसी भी अच्छे ऑयल से हथेलियों की हल्की मसॉज करें।





