इन कारों पर मिल रही है 2.25 लाख रुपये की छूट, सिर्फ 31 दिसंबर तक मौका

साल 2019 को खत्म होने में अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं। ऑटो मोबाइल कंपनियां अपने स्टॉक को निपटाने और बिक्री को बढ़ाने के लिए कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स  की पेशकश कर रही हैं। टाटा  से लेकर मारुति सुजुकी तक दिसंबर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। क  के मुताबिक आइए जानें किस कार पर कितनी मिल रही छूट..

मारुति ऑल्टो 800

अगर आप मारुति के कारों को पसंद करते हैं तो कंपनी एंट्री-लेवल हैचबैक ऑल्टो 800 पर आप कुल 60,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस कार पर कंपनी 40,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दे रही है।

मारुति ऑल्टो K10

वहीं आप ऑल्टो K10 पर 50,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस कार पर 30,000 रुपये का नगद डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। ऑल्टो800 और ऑल्टो के10 के सीएनजी वेरिएंट पर भी पेट्रोल वेरिएंट वाले ऑफर दिए जा रहे हैं।   

मारुति सेलेरियो

इस कार के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर कंपनी 30,000 रुपये की नकद छूट दे रही है। अगर आप अपनी कार को एक्सचेंज कर नई सेलेरियो लेते हैं कंपनी आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी देगी। इसके अलावा इस कार पर 5000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस भी दिया जा रहा है। इस प्रकार इस कार पर कुल 50,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। यही ऑफर सेलेरियो एक्स पर भी मान्य है। 

मारुति वैगन-आर

वैगन-आर पर कंपनी 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दे रही है। इस प्रकार मारुति वैगन-आर पर आप कुल 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 

मारुति स्विफ्ट

स्विफ्ट हैचबैक का डीजल वेरिएंट पर आपको 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है। आप स्विफ्ट पर पांच साल की फ्री एक्सटेंडेंड वारंटी ले सकते हैं या फिर 15,750 रुपये का अतिरिक्त नकद डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इस कार पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। यानी मारुति स्विफ्ट पर आप कुल 70750 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।  

अगर आप स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन (पेट्रोल) लेते हैं तो इस पर आपको 6500 रुपये का नकद डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिलेगा। स्पेशल एडिशन को छोड़कर बाकी सभी पेट्रोल वेरिएंट पर कंपनी 35,000 रुपये का नकद डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दे रही है।   

मारुति डिजायर

डिजायर सेडान के डीजल वेरिएंट पर कंपनी 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी इस कार पर एक ऑप्शन और दे रही है, जिसके तहत या तो आप डिजायर पर पांच साल की फ्री एक्सटेंडेंड वारंटी ले सकते हैं या फिर 17,000 रुपये का अतिरिक्त नकद डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इस कार पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। इस प्रकार मारुति डिजायर पर आप कुल 77,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

डिजायर के स्पेशल एडिशन (पेट्रोल) पर कंपनी 11,500 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दे रही है। स्पेशल एडिशन को छोड़कर बाकी सभी पेट्रोल वेरिएंट पर कंपनी 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दे रही है।   

वहीं टाटा मोटर्स भी अपने ग्राहकों के लिए दिसंबर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। अगर आप टाटा की कार लेने की सोच रहे हैं तो उसकी खरीददारी पर 2.25 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 

टाटा की हेक्सा

टाटा की हेक्सा पर कंपनी इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। ‘ईयर एंड’ ऑफर के तहत इसे खरीदने पर ग्राहक कुल 2.25 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं। इस कार पर कंपनी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस जैसे ऑफर्स दे रही है।

Back to top button