इन कारों ने बनाये रखा मारुती सुजुकी का वर्चस्व भारत में

भारत में इस समय पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री सबसे ज्यादा मंदी के दौर में चल रही है, लेकिन एसयूवी की डिमांड में ग्रोथ अभी भी बरकरार है. जून 2019 की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में दो एसयूवी मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा और हुंडई क्रेटा शामिल है, जिसमें जून 2019 में एक तीसरा मॉडल हुंडई वेन्यू भी जुड़ गया है.

कंपनी ने जून में बेचे गए कुल 2,25,732 यात्री वाहनों में से SUV और MPV की 72,917 यूनिट के साथ 32.30 फीसद हिस्सेदारी थी. जून 2018 की तुलना में (73,643 UVs और 2,73,748 PVs) की बिक्री के साथ एसयूवी और एमपीवी की लगभग 27 फीसद हिस्सेदारी थी. कार की बिक्री खासतौर पर पैसेंजर व्हीकल की बिक्री लगभग एक साल से कम हो रही है और फेस्टिव सीजन में बिक्री बढ़ने की कुछ संभावना है.
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मार्केट में शीर्ष मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया हमेशा की तरह टॉप 10 बेस्टसेलर लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं, लेकिन दोनों पर दबाव है. जून में कुल बिक्री में 24 फीसद की गिरावट के साथ, मारुति सुजुकी की बिक्री 17 फीसद घटकर 1,11,014 यूनिट और हुंडई की 7.41 फीसद घटकर 42,007 यूनिट रह गई. कुछ बेस्टसेलिंग मॉडल की बिक्री में गिरावट आई है और अधिकांश कार निर्माता अपने कई कारों पर छूट की पेशकश कर रहे हैं.
टॉप 10 पैसेंजर व्हीकल लिस्ट
इन मॉडलो ने जून 2019 में मारुति सुजुकी ऑल्टो 18,733,मारुति सुजुकी स्विफ्ट 16,330 मारुति सुजुकी डिजायर 14,868,मारुति सुजुकी बलेनो 13,689,मारुति सुजुकी वैगन आर 10,228,हुंडई एलीट आई20 9,271,मारुति सुजुकी इको 9,265,मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा 8,871,हुंडई वेन्यू 8,763,हुंडई क्रेटा 8,334





