इन एवरग्रीन स्टाइल से हमेशा दिखें फैशनेबल

कुछ स्टाइल एवरग्रीन होते है, जो आपको फैशनेबल दिखाते है. समय के साथ फैशन में बदलाव आता है मगर बदलते स्टाइल के बीच एवरग्रीन स्टाइल की महत्वता कम रहती है. कैजुअल लुक के लिए कुछ स्टाइल और कपड़े हमेशा वैसे के वैसे ही बने रहते है.

इन एवरग्रीन स्टाइल से हमेशा दिखें फैशनेबल

अगर दोस्तों के साथ हैंगओवर के लिए जा रही है तब डेनिम शॉर्ट्स या जींस से अच्छा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता. स्वेटशर्ट्स को अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करे. डिजिटल प्रिंट्स के स्वेटशर्ट्स ट्राई करे. यह सर्दियों में आपको बहुत ट्रेंडी लुक देगा. यह स्पोर्टी लुक भी देगा. जींस के साथ आप चाहे तो स्नीकर पहन सकती है. डबल डेनिम के साथ कभी डेनिम शूज, डेनिम हैट, डेनिम हेंड़बैग या कोई डेनिम एसेसरीज कैरी न करे.

कैजुअल ब्रंच पर जा रही है तब फंकी, ग्रैफिक, प्रिंटेड टीशर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट्स एवरग्रीन होते है. यदि टमी है तो थोड़ा लंबा क्रॉप टॉप पहने. साथ में अच्छा सा बेल्ट लगाए और सैंडल्स पहने. ट्रेवल पर जा रहे है तो डेनिम पहन सकती है, मगर लम्बे समय की यात्रा के लिए लेगिंग्स, जेगिंग्स, हैरम्स और पलैजो पहन सकती है. 

Back to top button