इटली के लेक कोमो से कम नहीं है इंडिया की यह जगह, यहां भी प्लान कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग

नए साल पर बना रहे हैं शादी की प्लानिंग है तो इंडिया की ये जगह आपके लिए परफेक्ट वेडिंग डेस्टिनेशन हो सकती है। दरअसल, हर कोई अपने शादी के खास लम्हों को खूबसूरत और यादगार बनाना चाहता है। ऐसे में लोग कई तरह की प्लानिंग करते हैं। इन दिनों डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। आमतौर पर हमारे देश में डेस्टिनेशन वेडिंग की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में गोवा, उदयपुर, जयपुर के ही नाम आते हैं, लेकिन इसके अलावा भी एक जगह ऐसी है, जहां शादी करना किसी हसीन सपने के पूरा होने से कम नहीं होगा। 






