इंस्टाग्राम पर पोप के 12 घंटे में 1 मिलियन फॉलोअर्स, बेखम को पीछे छोड़ा

phpThumb_generated_thumbnailएजेन्सी/वेटिकन

पोप फ्रांसिस के सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम ज्वाइन करने के 12 घंटों में ही उनके फॉलोवर्स की संख्या 1 मिलियन से ऊपर पहुंच गई।पोप ने शनिवार को इंस्टाग्राम ज्वाइन किया था। पोप ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर के साथ दस्तक दी जिसमें वो प्रार्थना करते हुए नजर आए।इस तस्वीर के साथ ही पोप ने एक संदेश भी पोस्ट किया जिसमें लिखा था ‘मेरे लिए दुआ कीजिए।’ इस संदेश को पोप ने 12 भाषाओं में पोस्ट किया।पोप ने इंस्टाग्राम पर डेविड बेखम को पीछे छोड़ दिया है। डेविड बेखम के इंस्टाग्राम ज्वाइन करने के 24 घंटे बाद 1 मिलियन फॉलोअर्स थे।जबकि पोप फ्रांसिस ने यह रिकॉर्ड महज 12 घंटे में तोड़ दिया। पोप का इंस्टाग्राम हैंडल “Franciscus” है। पोप के अकाउंट को वेटिकन के सदस्य संभालेंगे। 

Back to top button