इंटर पास छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे पिता के उड़े होश

 राजधानी में एक इंटर पास छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे उसका फंदे पर शव लटका मिला। बेटे को जगाने गया पिता कमरे के बाहर खटखटाता रहा, लेकिन को जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर पिता अंदर दाखिल हुअा। बेटे का शव लटकते देखकर उनकी चीख निकल पड़ी।

आत्महत्या की वजह ये तो नहीं… 

मामला चिनहट के बसंत विहार कॉलोनी का है। यहां के निवासी संजय राघव के बेटे इंटर पास छात्र अभय (18) ने फांसी लगा ली। घर के पिछले हिस्से में बने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे उसका फंदे पर शव लटका मिला।इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, सुबह देर तक अभय के सोकर न उठने पर उसके पिता उसे जगाने पहुंचे। कमरा अंदर से बंद होने पर काफी देर दरवाजा खटखटाते रहे। कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर दाखिल हुए तो बेटे का शव लटका देख उनकी चीख निकल पड़ी। फंदे से उतार कर आननफानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र के पिता के मुताबिक, अभय अवसादग्रस्त था। इंटर पास करने के बाद वह बीटेक की पढ़ाई करने के लिए कालेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहा था।

Back to top button