इंटरव्यू से पहले इस तरह मेकअप कर बनाये अपना स्मार्ट लुक

इंटरव्यू में जाने से पहले लड़कियां हमेशा कपडे और मेकअप को लेकर कन्फ्यूज रहती है, इसके चलते वह सही चीजों का चुनाव नहीं कर पाती है. ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते है क्योकि हमारे पास है कुछ ऐसे टिप्स जिन्हे आज़माकर इंटरव्यू के लिए आपका लुक परफेक्ट हो जायेगा. इंटरव्यू में जाने से पहले आप इस बात पर जरूर ध्यान दे कि आप किसी भी तरह की हेवी ज्वेलरी न पहने.इंटरव्यू से पहले इस तरह मेकअप कर बनाये अपना स्मार्ट लुक

क्योकि इंटरव्यू में आपका लुक हमेशा सादा सिंपल और इम्प्रेसिव होना चाहिए. इसके साथ-साथ सही कपड़ो का चुनाव करे, स्लीव लेस या डिजाइनर कपडे न पहने. इंटरव्यू में हमेशा फॉर्मल कपडे पहनना चाहिए. इससे आपका लुक प्रोफेशनल लगेगा. आप चाहे तो फुल स्लीव के कुर्ते भी पहन सकती है.

इस बात का जरूर ध्यान रखे कि आपका मेकअप हमेशा बेसिक हो क्योकि कुछ लड़कियां  इतना मेकअप कर लेती है कि वे देखने में बिलकुल भी अच्छी नहीं लगती. इसलिए बेसिक मेकअप मे काजल, आइलाइनर,मस्कारा और थोड़ा सा आई शैडो लगाए. इसके साथ-साथ क्रीम में थोड़ा सा फाउंडेशन भी मिला सकती है. साथ ही अपनी हेयर स्टाइल को सिंपल रखे, जो दिखने में आपको स्मार्ट लुक दे और जाते समय जल्दी भी बन जाये.

Back to top button