इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर प्राइवेट बस ने सड़क किनारे सोए लोगों को रौंदा, दो बच्चियों की मौत, एक घायल

राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर सुबह सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, एक निजी बस ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को रौंद दिया। जिसमें एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत हो गई वहीं कई बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों बच्चियां एक ही परिवार की थी। वहीं हादसे में बच्चियों का पिता और तीन साल का पुत्र भी जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा। बस दिल्ली लोहा मंडी से फैजाबाद के लिए जा रही थी। 
इंजीनियरिंग चौराहे पर सुबह पांच बजे करीब एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने डिवाइडर पर चढ़ गई और वहां सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। बताया जा रहा है 10 से 15 मजदूर डिवाइडर पर सो रहे थे कि अचानक कोहरे में अनियंत्रित होकर बस उन पर चढ़ गई। बस के चढ़ने से चीख पुकार मच गई। बस दिल्ली लोहा मंडी से फैजाबाद के लिए जा रही थी। 
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में एक ही परिवार की दो बच्चियों छह साल की पूजा, खुशबू 10 साल पुत्री दिनेश की मौत हो गई। वहीं सभी गंभीर रूप से घायल सात लोगों को ट्रॉमा सेंटर लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

कई वाहनों को मारी टक्कर
अनियंत्रित बस ने चौराहे पर कई गाडि़यों को टक्कर मारी जिसके बाद वो डिवाइडर पर चढ़ गई। बचाव कार्य में पीआरवी की कई गाडि़यों समेत जानकीपुरम पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
.jpg)
घायलों और मरने वालों के नाम
मरने वालों में एक ही परिवारी की दो बच्चियां छह साल की पूजा, खुशबू 13 साल और पुत्री दिनेश। घायलों में सीतापुर रोड निवासी अकरम पुत्र हबीबुल्ला 50 वर्ष, दिनेश पुत्र पुत्ती लाल उम्र करीब 40 वर्ष, करन पुत्र दिनेश उम्र करीब चार वर्ष , बब्बू पुत्र मनोज उम्र करीब 20 वर्ष अज्ञात पुरुष उम्र करीब 30 वर्ष शामिल हैं।





